पेड़-पौधे हमारी धरती मां के श्रृंगार : मंत्री
बक्सर। थाना क्षेत्र के पलियां गांव में शनिवार को जल-जीवन हरियाली अभियान का आरंभ राज्य के परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला द्वारा पौधारोपण कर किया गया। जदयू कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पलिया खेल मैदान के प्रांगण में पौधारोपण कर मंत्री ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़-पौधे हमारे धरती के श्रृंगार हैं। इनके बगैर हमारे वातावरण का संतुलन नहीं बन सकता है।
बक्सर। थाना क्षेत्र के पलियां गांव में शनिवार को जल-जीवन, हरियाली अभियान का आरंभ राज्य के परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला द्वारा पौधारोपण कर किया गया। जदयू कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पलिया खेल मैदान के प्रांगण में पौधारोपण कर मंत्री ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़-पौधे हमारे धरती के श्रृंगार हैं। इनके बगैर हमारे वातावरण का संतुलन नहीं बन सकता है।
इस वर्ष क्षेत्र में बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी ने साबित कर दिया कि धरती पर पानी और पेड़-पौधों का होना निहायत जरूरी है।इसलिए इस बार जल-जीवन, हरियाली का आरंभ किया गया है। इस अभियान के तहत लक्ष्य तय किया गया है कि सभी पंचायतों में पुराने कुंओं की मरम्मत, अधिक से अधिक पौधारोपण एवं तालाब, पोखरों की खोदाई की जाएगी। तभी इस धरती पर जीवन बच सकता है। इस मौके पर जदयू के जिलाध्यक्ष विध्याचल कुशवाहा, युवा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, युवा नेता उमरेश कुशवाहा, धनु पटेल, विजय कुशवाहा, संतोष कुशवाहा सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान एक बैठक कर युवा जिला सचिव के तौर पर धनु पटेल को मनोनीत किया गया।