विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बक्सर में हादसा, ठोरा नदी में नहाने गए 3 नाबालिगों की डूबने से मौत

Published: Thu, 18 Jun 2026 03:14 PM (IST)

बक्सर के इटाढ़ी प्रखंड के सरस्ती गांव में ठोरा नदी में नहाने गए तीन नाबालिग बच्चों की डूबने से मौत हो गई।

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

HighLights

  1. ठोरा नदी में नहाते समय तीन नाबालिग डूबे।

  2. बक्सर के सरस्ती गांव में हुई दर्दनाक घटना।

  3. तीनों बच्चों के शव बरामद, गांव में शोक।

संवाद सहयोगी, इटाढ़ी (बक्सर)। ठोरा नदी में नहाने गए तीन नाबालिग बच्चे डूब गए। सभी तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

मृतकों की उम्र 13 से 16 वर्ष के बीच बताई जा रही है। घटना बक्सर जिले के इटाढ़ी प्रखंड के सरस्ती गांव के पास की है। सभी बच्चे इसी गांव के रहने वाले थे।

तीनों दोपहर के 11 बजे के आसपास नदी में नहाने गए थे। इसी बीच तीनों डूब गए। आसपास से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने सुनसान पड़े बच्चों को डूबते देखा, तो शोर मचाया।

इसके बाद भीड़ जुटी और स्थानीय लोगों ने नदी में घुसकर बच्चों की तलाश शुरू की। सभी तीन बच्चे बेहद सामान्य परिवारों से संबंधित हैं।

नहाने गए थे तीनों

गुरुवार दोपहर को सरस्ती गांव के समर कुमार (16 वर्ष, पिता रत्नेश शर्मा), कृष्णा कुमार (14 वर्ष, पिता स्व. सुरेन्द्र राम) और धर्मवीर कुमार (13 वर्ष, पिता धर्मेन्द्र यादव) ठोरा नदी में नहाने गए थे।

नहाते समय तीनों ही पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों ने सूचना मिलते ही तलाश अभियान शुरू किया। काफी देर की तलाश के बाद पहले दो बच्चों के शव निकाले गए, जिन्हें तुरंत बक्सर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बाद में तीसरे बच्चे धर्मवीर कुमार का शव भी बरामद कर लिया गया। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

परिजनों में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया।प्रशासन ने परिवारों को आर्थिक सहायता देने और मामले की जांच के आश्वासन दिए हैं। ठोरा नदी के इस हिस्से में गहरे गड्ढे होने की वजह से ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- बिहार में हादसा: महानंदा नदी में नहाने के दौरान डूबे 4 बच्चे, 1 का मिला शव