बदलाव के बयार में नए चेहरों पर भरोसा
(बक्सर) : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्राप्त सभी परिणामों ने यह स्पष्ट संकेत दे दिया है कि मतदाता
(बक्सर) : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्राप्त सभी परिणामों ने यह स्पष्ट संकेत दे दिया है कि मतदाताओं ने पुराने चेहरो से ज्यादा नये चेहरों पर विश्वास जताया है। 18 पंचायतों वाले इस प्रखंड में अगर एक पंचायत को छोड़ दिया जाय तो सभी ने पुराने माननीय को बदल कर नये माननीय को चुनने में अपनी भलाई समझी है। ऐसा नहीं है कि केवल यह बदलाव मुखिया में ही है। पंसस, सरपंच और वार्ड तक में बदलाव का बयार चला है। प्रखंड के उतरी से लेकर दक्षिणी तक बदलाव ही बदलाव नजर आ रहा है।
कई मुखिया जी हैट्रिक लगाने के फिराक में थे। लेकिन, जनता ने उनके मंसूबे पर पानी फेर दिया। घोषित परिणामों के अनुसार गायघाट पंचायत से नया चेहरा धर्मावती देवी पूर्व मुखिया प्रतिनिधि हरेन्द्र ¨सह को पूरे प्रखंड में सबसे कम वोटों के अंतर से हराने में सफल रही तो बैरिया पंचायत में दो बार से मुखिया पद पर कब्जा जमाये बैठे हरीकेष यादव की पंचायत इस बार महिला सामान्य थी। जिस पर उन्होंने अपने परिवार की महिला सदस्य सविता देवी को मैदान में उतारा था। लेकिन, इसके पूर्व एक मत के अंतर से हार का स्वाद चखने वाले रविशंकर चौबे की पत्नी पूनम देवी ने बड़े अंतर से जीत कर पिछली हार का बदला ले लिया। निमेज पंचायत से मिन्टु साह, हरनाथपुर से पूर्व मुखिया सुरेन्द्र कुंवर उर्फ मंत्री कुंवर पर मतदताओं ने अपना विश्वास जताया। जबकि, वर्तमान मुखिया राजकुमार राम तीसरे पायदान पर खिसक गये। इसी तरह महुआर पंचायत में मुखिया सुरेन्द्र साह की पत्नी को हार का मुंह देखना पडा़। गंगाजली देवी ने यहां अपनी जीत का परचम लहराया।
उलटफेर की गवाह बनी पंचायतें
दक्षिणी और उतरी नैनीजोर जो दो बार से आरक्षित थी। इस बार पुरुष सामान्य तो दूसरा महिला सामान्य था। लेकिन, दोनों ही पंचायतों में वर्तमान मुखिया को चुनाव में हार को मुंह देखना पडा़। दक्षिणी में नया चेहरा शैलेन्द्र तिवारी ने गौरीशंकर तिवारी को हराया। जबकि, वर्तमान मुखिया के पति श्रीराम राम को दूसरे स्थान से भी हाथ धोना पडा़। जबकि, उतरी में देवती देवी ने वर्तमान मुखिया की पत्नी सुनिता देवी को गहौना में उमरावती देवी ने शकुंतला देवी, ब्रह्मपुर में श्वेता ¨सह ने सविता देवी को और योगिया चर्चित मुखिया संजय मिश्रा को गोरख ¨सह ने हरा कर तीसरी बार में सफलता पाने में कामयाबी हासिल की। इसी तरह दक्षिणी क्षेत्र के पंचायतों में भदवर से सत्येन्द्र ¨सह पप्पू ने कन्हैया महतो को हराकर सफलता पाई। जबकि, वर्तमान मुखिया नरेन्द्र ¨सह तीसरे पायदान पर खिसक गये। इसी तरह बराढी़ से समाजसेवी सुगन साह की पत्नी कुंती देवी चुनाव जीतने मे सफल रही तो एकरासी पंचायत में राजद नेता संतोष यादव की पत्नी फुलकुमारी देवी ने वर्तमान मुखिया कमल प्रताप ¨सह की पत्नी ¨पकी देवी को हराया।
चौंकाने वाला रहा बगेन का परिणाम
बगेन पंचायत का परीणाम सबसे चौंकाने वाला रहा। लगातार दो बार से चुनाव जीत रहे चन्द्रशेखर ¨सह को पूर्व जिला पार्षद स्व. मिल्लू चौधरी के पुत्र रंजीत कुमार से हार का सामना करना पडा़। वहीं, दो चचेरे भाइयों के एक साथ चुनाव मैदान में उतरने के कारण पोखरहा पंचायत खासे चर्चा में रही। जहां पिछली वार के रनर रहे जितेन्द्र यादव ने बडी़ अंतर से हरा कर सफलता पाई तो वर्तमान मुखिया प्रवीण यादव तीसरे स्थान पर खिसक गये। कैथी पंचायत से पुराने में एक मात्र चेहरा वर्तमान मुखिया मुनमुन ¨सह अपनी पत्नी को जीता कर प्रतिष्ठा बचाने में सफल रहे।