नाच-गाना, वरमाला और सामने खड़ी दुल्हन... तभी उल्टी करने लगा दूल्हा, फिर जो हुआ, वो शायद ही किसी ने सोचा हो...
जानकारी के मुताबिक चौसा के अखौरीपुर से बिजेंदर बिंद के लड़के की बरात 27 मई को ब्रह्मपुर थाना के गायघाट गांव में आई थी। द्वार पूजा के बाद वरमाला की रस्म हो रही थी। उसी समय दूल्हा उल्टी करने लगा।
संवाद सहयोगी, ब्रह्मपुर (बक्सर): जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के गायघाट गांव में वरमाला चल रही थी, तभी दूल्हा उल्टी करने लगा। उस वक्त वहां मौजूद सभी लोग घबरा गए, लेकिन जयमाला हाथ में लिए खड़ी दुल्हन को यह समझते देर नहीं लगी कि दूल्हे को उल्टियां शराब पीने की वजह से आ रही हैं और उसने शादी करने से इनकार कर दिया। तमाम मिन्नतें करने के बाद भी लड़की शादी करने को तैयार नहीं हुई। आखिर में बिना शादी किए ही दूल्हा समेत बरात को लौटना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक, चौसा के अखौरीपुर से बिजेंदर बिंद के लड़के की बरात 27 मई को ब्रह्मपुर थाना के गायघाट गांव में आई थी। द्वार पूजा के बाद वरमाला की रस्म हो रही थी। उसी समय दूल्हा उल्टी करने लगा। इससे वहां आसपास खड़े लोग परेशान हो गए, लेकिन दूल्हे की उल्टी से शराब की गंध आ रही थी।
इसके बाद सामने हाथ में वरमाला लिए खड़ी दुल्हन को समझते देर नहीं लगी कि लड़के ने शराब पी रखी है। इसके बाद वरमाला डालने के लिए तैयार खड़ी लड़की ने शराबी दूल्हे से शादी करने से साफ इनकार कर दिया। काफी समझाने-बुझाने के बाद भी लड़की ऐसे लड़के से शादी करने को तैयार नहीं हुई। आखिरकार दूल्हा सहित पूरी बरात को बिना शादी किए ही वापस लौटना पड़ा।
ग्रामीणों ने बताया कि दूल्हे के बहनोई को अघोषित रूप से बंधक बनाकर दहेज के रूप में दिए गए रुपए और सभी सामान वापस करने की मांग कर रहे हैं। इस मामले को ग्रामीण स्तर पर पंचायत कर हल करने का प्रयास किया जा रहा है। यह घटना चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग लड़की की हिम्मत की सराहना भी कर रहे हैं।