नहरों में पानी का आकाल, किसान परेशान
बक्सर। डुमरांव रजवाहा के अंतिम छोर तक पानी नहीं छोड़े जाने से किसान परेशान हैं। धान क
बक्सर। डुमरांव रजवाहा के अंतिम छोर तक पानी नहीं छोड़े जाने से किसान परेशान हैं। धान का बिचड़ा डालने के समय वर्षा नहीं होने और रोपनी के बाद भी नहर में पानी नहीं छोड़े जाने से किसानों की ¨चता बढ़ती जा रही है। किसानों ने विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों से मिलकर ¨सचाई विभाग द्वारा किये जा रहे मनमानी से अवगत कराया। जिस पर लोगों द्वारा किसानों को आश्वस्त कराया गया कि नहर के अंतिम छोर तक पानी पहुंच जायेगा। लेकिन, अभी तक अरियांव, सोवां, अमथुआ, डुभकी, अमसारी, नन्दन, अकालूपुर सहित अन्य दर्जनों गांवो से होकर गुजरने वाली नहरों में पानी नहीं पहुंच पाया। जिसके कारण सबसे बड़ी समस्या से किसानों को जूझना पड़ रहा है। कृषि पर निर्भर रहनेवाले लगभग सतर प्रतिशत लोग स्थानीय जनप्रतिनिघियों एवं बिहार सरकार के प्रति उदासीन दिख रहे हैं। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी जनार्दन तिवारी का कहना है कि धान की रोपनी करनेवाले किसानों को डीजल अनुदान राशि दी जा रही है।