बक्सर : राजपुर थाना के सिकरौल गांव स्थित कर्मनाशा नदी में नहाने गए दस वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। हालांकि, डर से बच्चों के न बताने से किशोर के शव को देर से निकाला जा सका। यूडी केस दर्ज कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।
घटना की जानकारी के बाद सबसे पहले चौसा अंचल पदाधिकारी नवलकान्त पहुंच कर गोताखोर को बुलाया और कर्मनाशा से शव को निकाला गया। घटना दोपहर 11 बजे के आसपास की है। सिकरौल गांव निवासी वीरेंद्र सिंह का दस वर्षीय पुत्र विपुल कुमार अपने दो-चार सहपाठियों के साथ कर्मनाशा नदी में नहाने चला गया। हालांकि, घर वालों की इसकी जानकारी नही थी। बच्चे पहले मन्दिर वाले स्थान पर नहाने गए। लेकिन, वहा एक धोबी कपड़े धो रहा था। बच्चों को उसने वहां नहाने से मना किया तो वे लोग कुछ दूर टेढ़वा बाबा के पास जाकर नहाने लगे। खेल-खेल में विपुल डूब गया, डर के मारे विपुल के सहपाठी भाग खड़े हुए, और किसी से कहा भी नही। गर्म दोपहरी में विपुल घर पर नही रहने पर घर वाले गांव में ढूंढ़ने लगे। तब कहीं उसके साथ वाले बच्चों ने घटना के सम्बंध में बात बताई। तब तक घर मे कोहराम मच गया। आनन- फानन में लोग बताये जगह पर ग्रामीण पहुंचे। वही सी ओ को इसकी जानकारी दी। उन्होंने तत्काल घटना स्थल पर पहुंचने से पहले बनारपुर के गोताखोर हिरामन को भेज, खुद पहुंचे। जहां पांच मिनट में हिरामन ने किशोर शव निकाला। वहीं, सीओ ने राजपुर थाने को सूचना दे बुलाया। मृतक बालक के पिता रोजी-रोटी के लिए पूना में काम करने गए हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही वे वहां से चल दिए।






न्यूज़
मरीज
अस्पताल
दवाएँ
बाजार
पुलिस












a