विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बक्सर में 'स्वच्छता ही सेवा' का शुभारंभ, 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम से दूर रहा प्रशासन

Published: Thu, 17 Sep 2026 11:14 PM (IST)

बक्सर में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में 'स्वच्छता ही सेवा-2026' अभियान का शुभारंभ हुआ, जिसका लक्ष्य इसे जन-आंदोलन बनाना है।

स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान का हुआ शुभारंभ। (जागरण)

स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान का हुआ शुभारंभ। (जागरण)

HighLights

  1. बक्सर में 'स्वच्छता ही सेवा-2026' अभियान का शुभारंभ।

  2. जिला पदाधिकारी साहिला ने अभियान की अध्यक्षता की।

  3. प्रशासन 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम से रहा पूरी तरह दूर।

जागरण संवाददाता, बक्सर। जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय परिसर के सभाकक्ष में स्वच्छता ही सेवा-2026 का शुभारंभ हुआ।

अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता श्रमदान, प्लास्टिक मुक्त अभियान, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई, स्वच्छता चौपाल, विद्यालय जागरूकता और मानव श्रृंखला जैसी गतिविधियों पर चर्चा हुई।

जिला पदाधिकारी ने इसे जन-आंदोलन बनाकर सफल बनाने का निर्देश दिया। हालांकि आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम से प्रशासन पूरी तरह दूर रहा।

गुरुवार की सुबह तक प्रशासन आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम की तैयारी में जोर-जोर से जुटा हुआ था। मुख्य सचिव के निर्देश पर जिलाधिकारी ने बीते बुधवार को रामरेखा घाट से वामन भगवान मंदिर तक दस जगहों सहित प्रखंडों, मंदिरों, विद्यालयों, कार्यालयों और पंचायतों में दीप प्रज्ज्वलन के आदेश जारी किए थे तथा अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी की गई थी।

गुरुवार को राज्य मुख्यालय से नए निर्देश आने के बाद प्रशासनिक स्तर के सभी कार्यक्रम रद कर दिए गए। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भवन के नेतृत्व में वीर कुंवर सिंह चौक, आंबेडकर चौक, ज्योति प्रकाश चौक और रेलवे स्टेशन मार्ग डिवाइडर पर दीए जलाए गए। सहयोगी दलों के कार्यकर्ता इसमें शामिल नहीं दिखे।

यह भी पढ़ें- PM मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया पूरा पटना, 'आशीर्वाद के दीये' से रोशन हुआ गंगा पथ; CM ने जलाया दीप