रामरेखा घाट पर जमे सिल्ट की होगी सफाई
बक्सर। रामरेखा घाट पर बाढ़ के चलते उपर तक सिल्ट जमा हो गया है। जिससे छठ पूजा के दौरान व्रतियों को काफी परेशानी हो सकती है। व्रतियों की सुविधा के लिए बुधवार को नगर कार्यपालक अभियंता के साथ नगर परिषद की मुख्य और उप मुख्य पार्षद के साथ सभी पार्षदों ने घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान रामरेखाघाट का निरीक्षण करने के उपरांत छठ से पूर्व घाट पर जमी सिल्ट की साफ-सफाई करने का निर्देश दिया गया।

इसके बाद नप की टीम द्वारा सभी घाटों का निरीक्षण कर स्थिति के अनुरूप कार्य करने की योजना बनाई गई। सनद रहे कि रामरेखाघाट पर विवाह मंडप के पास अत्यधिक सिल्ट जमा हो जाने के करण खतरनाक स्थिति बन गई है। इस संबंध में मुख्य पार्षद माया देवी ने बताया कि पिछले दिनों गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। उन्होंने कहा कि छठ पूजा से पूर्व इसकी सफाई करा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी घाटों को पूजा के लायक बनाया जाएगा। कार्यपालक पदाधिकारी सुजीत कुमार ने बताया कि घाट से सिल्ट हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।