बच्चों के विकास में सहायक विज्ञान प्रदर्शनी : एसडीएम
नगर के संत जॉन सेकेंडरी स्कूल +2 में विज्ञान एवं फन फेयर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
बक्सर। नगर के संत जॉन सेकेंडरी स्कूल +2 में विज्ञान एवं फन फेयर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि डुमरांव अनुमंडलाधिकारी प्रमोद कुमार व स्कूल के निदेशक डॉ. रमेश ¨सह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित शुभारंभ किया। विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न तरह की आकृति बनाकर विकास को दर्शाया।
इस मौके पर अनुमंडलाधिकारी प्रमोद कुमार ने कहा कि स्कूल ने काफी कम समय में तेजी से शैक्षणिक क्षेत्र में विकास किया है। उन्होंने छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि छात्रों को जीवन में सफल होने के लिए हमेशा एक लक्ष्य निर्धारित कर चलना होगा। स्कूल निदेशक डॉ. रमेश ¨सह ने कहा विज्ञान की पारंपरिक एवं आधुनिकता से जुड़े महत्वपूर्ण प्रदर्शनी बच्चों में वैज्ञानिकता की जानकारी देता है। ऐसे आयोजनों से छात्रों में अतिरिक्त प्रतिभा का विकास होता हैं। इस दौरान कक्षा नौ की छात्राओं अनन्या, अंशु, सुहानी के ग्रुप द्वारा रेलवे बाढ़ एवं सुरक्षा से संबंधित प्रोजेक्ट दर्शाया गया। वहीं, सूखे से निजात को मुख्य नदी के समकक्ष दो नदियों का निर्माणकर जल संचय करने का नुस्खा प्रदर्शित किया गया। वहीं, मनीष, राहुल, अभिषेक, शशि, कृष्णा, आयुष, विमल, नीतू ने प्रदूषण से मुक्ति को प्रोजेक्ट बनाया गया।बच्चों का हौंसला बढ़ाने के लिए स्कूल प्रबंधक एवं ¨प्रसिपल ने प्रमाण पत्र दिया।कार्यक्रम में मंच संचालन शिक्षिका पूजा ¨सह ने किया। इस मौके पर अमरेंद्र पांडेय, अनुराग तिवारी, वेदप्रकाश ¨सह,अभिजीत शर्मा, अरुण कुमार श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, निवेदिता दुबे, संजू ¨सह, विक्की दुबे, कपिध्वज त्रिपाठी, नागेंद्र नाथ ओझा उपस्थित थे।