बक्सर की बेटी का दबदबा: जूडो में छठी बार जीता गोल्ड मेडल, अब Khelo India में दिखाएंगी दम
डुमरांव की साक्षी ने बिहार स्टेट सीनियर जूडो चैंपियनशिप में लगातार छठी बार स्वर्ण पदक जीता है। इस उपलब्धि के ...और पढ़ें

बक्सर की बेटी का दबदबा: जूडो में छठी बार जीता गोल्ड मेडल, अब 'खेलो इंडिया' में दिखाएंगी दम
HighLights
साक्षी ने छठी बार जूडो में स्वर्ण पदक जीता।
'खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स' के लिए हुआ चयन।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए स्वर्ण जीतने का सपना।
संवाद सहयोगी, डुमरांव (बक्सर)। डुमरांव की साक्षी ने दानापुर में आयोजित बिहार स्टेट सीनियर जूडो चैंपियनशिप में लगातार छठवीं बार स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
इसके साथ ही साक्षी का चयन 'खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स' के लिए भी हो गया है। वर्ष 2021 से लगातार जूडो में सक्रिय साक्षी अब तक विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीत चुकी हैं।
इस उपलब्धि के बाद बुधवार दोपहर घर पर पिता संतोष कुमार और मां रेखा प्रसाद ने मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। साक्षी ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय माता-पिता और भाई के निरंतर प्रोत्साहन को दिया।
उनके इस प्रदर्शन पर गुरु रविशंकर सिंह ने भी गर्व जताया है। दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज से बीकॉम कर चुकीं साक्षी वर्तमान में जालंधर से बीपीएड की तैयारी कर रही हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने का सपना देखने वाली साक्षी की यह उपलब्धि सीमित संसाधनों में बड़े लक्ष्य तय करने वाली बेटियों के लिए प्रेरणा है।
