20 नवंबर को बक्सर पहुंचेगी रामायण यात्रा ट्रेन
बक्सर। रामायण यात्रा के दूसरे चरण में रामायण ट्रेन 20 नवंबर को बक्सर पहुंचेगी। भगवान राम के जीवन से जुड़े पौराणिक स्थलों के दर्शन कराने के लिए भारतीय रेल ने फिर से 16 नवंबर से मदुरई तमिलनाडु से यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 20 नवंबर को बक्सर पहुंचेगी। रामायण यात्रा में इस अहम पड़ाव को शामिल करने पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने केंद्रीय रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

इस दौरान श्रद्धालु पुरूपोषत्तम श्रीराम से जुड़े स्थलों का दर्शन करेंगे। तत्पश्चात, श्रद्धालु यहां से सीतामढ़ी के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां प्रभु श्रीराम से जुड़ी स्मृतियों का अवलोकन करेंगे। केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि बक्सर व सीतामढ़ी को पर्यटन स्थल के रूप में एक अलग अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी। पर्यटकों की दिलचस्पी भी इन दोनों स्थानों पर तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। जिससे रोजगार के नए द्वार भी खुलेंगे। उन्होंने बताया कि रामायण यात्रा ट्रेन बक्सर 20 नवंबर को 2:30 दोपहर में पहुंचेगी। रात में 11:30 पर सीतामढ़ी के लिए रवाना हो जाएगी। इंडियन रेलवे कैटरिग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन की तरफ से यात्रा का प्रबंध किया जा रहा है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री श्री चौबे दोनों स्थानों पर मौजूद रहेंगे। वह मदुरेई में ट्रेन के रवाना होने के दौरान और बक्सर में पहुंचने पर भी स्वागत के लिए मौजूद रहेंगे। यात्रा के दौरान गंगा स्नान भी करेंगे श्रद्धालु
बक्सर में यात्रा के दौरान श्रद्धालु गंगा में स्नान करेंगे। भगवान राम द्वारा स्थापित शिवलिग पूजा-पाठ दर्शन, उनके पद चिन्ह, रामरेखा घाट पर विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। यही नहीं, श्रद्धालु चरित्र वन का भ्रमण करेंगे। केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि सांसद बनने के उपरांत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बक्सर के पौराणिक इतिहास एवं भगवान राम से जुड़े सभी स्थानों को वह प्रमुखता से उठाया है। रामायण सर्किट का बक्सर अहम हिस्सा है। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री चौबे ने कहा कि रामायण यात्रा से बिहार प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में देश व दुनिया में उभर कर सामने आएगा।