आर्थिक आधार पर आरक्षण को जनसम्पर्क अभियान
बक्सर। आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग के समर्थन में अखिल भारतीय जन आरक्षण आन्दोलन द्वारा शुक्रवार को
बक्सर। आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग के समर्थन में अखिल भारतीय जन आरक्षण आन्दोलन द्वारा शुक्रवार को डुमरांव प्रखंड के सभी सोलह पंचायत में जनसम्पर्क अभियान चलाया गया। आम लोगों से मिलकर इस आन्दोलन के लिए समर्थन की मांग की गई। जनसम्पर्क अभियान का नेतृत्व अखिल भारतीय जन आरक्षण आन्दोलन के संयोजक झूलन ¨सह तथा प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी राजीव रंजन ¨सह ने किया।
इस जनसम्पर्क अभियान के दौरान लोगों से मिलकर यह बताया गया की हर जाति में गरीब लोग हैं। जिसको दो जून की रोटी भी उपलब्ध नहीं है। इसलिए सभी वर्ग के गरीब लोगों को आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए। इसके लिए आरक्षण का आधार आर्थिक होना चाहिए न की जातीय। अभियान के दौरान ही यह निर्णय लिया गया की जल्द ही डुमरांव प्रखंड कमिटी का गठन किया जायेगा। एक माह के अंदर संगठन का विस्तार पंचायत स्तर से लेकर जिला तक पूरा कर लिया जायेगा। जनसम्पर्क अभियान में विक्की ¨सह, प्यारेलाल उपाध्याय, मोनू साह, नितेश मिश्रा, मंजीत यादव आदि शामिल थे।