चोरों ने उड़ाई पिकअप, प्राथमिकी
बक्सर। स्थानीय थाना के ब्रह्मपुर में रात में खड़ी पिकअप वैन की अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। सुबह में म
By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Jun 2018 05:37 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jun 2018 05:37 PM (IST)
बक्सर। स्थानीय थाना के ब्रह्मपुर में रात में खड़ी पिकअप वैन की अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। सुबह में मामले की जानकारी होने के बाद इसकी सूचना गाड़ी मालिक द्वारा स्थानीय थाना में लिखित रूप में दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी विनोद वर्मा ब्रह्मपुर के विजय रेडियो के आगे प्रतिदिन खड़ा करते थे। बुधवार की रात भी वही खड़ा किए थे। सुबह में जब वह गाड़ी के पास गए तो वहां गाड़ी नहीं थी। वे अपने स्तर से काफी खोजबीन किए। लेकिन, कहीं पता नही चला तब इसकी लिखित सूचना थाने को दी गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें