धान क्रय केन्द्र न खुलने से ठगी के शिकार हो रहे किसान
प्रखंड के किसी भी पंचायत में अभी तक धान क्रय केन्द्र नहीं खोला गया है। जिसके चलते किसानों को रात-दिन खेत और खलिहानों में गुजारना पड़ रहा है। सरकार द्वारा किसान हित में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है।
बक्सर । प्रखंड के किसी भी पंचायत में अभी तक धान क्रय केन्द्र नहीं खोला गया है। जिसके चलते किसानों को रात-दिन खेत और खलिहानों में गुजारना पड़ रहा है। सरकार द्वारा किसान हित में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। किसानों को कोई परेशानी न हो। इसके लिए सरकार द्वारा सभी पंचायतों में सहकारी साख समितियों अर्थात पैक्स का गठन किया गया है।
पिछले कई वर्षो से राजपुर व्यापार मंडल सहित अन्य सभी पंचायतों के पैक्स इकाईयों को धान खरीदारी करने के लिए क्रय केन्द्र खोला गया था। लेकिन, इस बार धान की कटनी भी प्रगति पर है। लेकिन, अभी तक किसी भी पंचायत में धान क्रय के लिए केन्द्र नहीं खोला गया है। जबकि, सरकार द्वारा एक माह पहले ही घोषणा की गई थी कि इस साल धान की खरीद के लिए क्रय केन्द्रों पर धान की कीमतों में वृद्धि भी की जाएगी। लेकिन, सब दिखावा साबित हो रहा है। किसानों को इस समय रबी फसल की बोवाई के लिए खाद, बीज एवं मजदूरी देने के लिए धान बिचौलियों के हाथों बेचना पड़ रहा है। किसान मनोज त्रिगुण, गिरजाशंकर ¨सह, शैलेश ¨सह, भलुहां के रामाकांत पांडेय ने बताया कि 15 दिनों से धान की कटनी कर फसल खलिहान में रखकर रखवाली कर रहे हैं। लेकिन, कोई भी धान खरीद करनेवाला नहीं है। इस बार फसल की पैदावार भी कम हुई है। उपर से कर्ज का बोझ भी है। बावजूद, कोई सुनने-देखनेवाला नहीं है।