Move to Jagran APP

¨चगारी से आधा दर्जन किसानों के धान फसल खाक

प्रखंड के बन्नी गांव में खलिहान में रखा धान का हजारों बोझा जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गांव के ही किसानों द्वारा धान की कटनी कर खलिहान में धान की दवनी के लिए बोझा रखा गया था। तभी गुरुवार की दोपहर तीन बजे अचानक कहीं से निकली ¨चगारी से जगनारायण ¨सह के खलिहान में आग पकड़ ली।

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Jan 2019 06:36 PM (IST)Updated: Thu, 10 Jan 2019 06:36 PM (IST)
¨चगारी से आधा दर्जन किसानों के धान फसल खाक
¨चगारी से आधा दर्जन किसानों के धान फसल खाक

बक्सर । प्रखंड के बन्नी गांव में खलिहान में रखा धान का हजारों बोझा जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गांव के ही किसानों द्वारा धान की कटनी कर खलिहान में धान की दवनी के लिए बोझा रखा गया था। तभी गुरुवार की दोपहर तीन बजे अचानक कहीं से निकली ¨चगारी से जगनारायण ¨सह के खलिहान में आग पकड़ ली।

loksabha election banner

सभी किसान अपने काम में व्यस्त थे, तभी आग की लपट बढ़ने लगी और तेज हवा के झोंके से देखते ही देखते खलिहान में रखे गए सुरेश ¨सह, ओम प्रकाश ¨सह और बृजेश ¨सह के धान के गल्ले में भी आग पकड़ लिया। ग्रामीण हो-हल्ला कर जब तक इकट्ठा होते, तब तक बगल के खलिहान में किसानों द्वारा पशुचारा बनाने के लिए रखा गया पुआल के ढेर भी आग पकड़ लिया। जिसमें गांव के किसान मुनी ¨सह, सुरेश ¨सह, सुदामा ¨सह और मिथिलेश ¨सह के पुआल का ढेर जलकर राख हो गया। ग्रामीणों द्वारा आसपास मौजूद डीजल पंपसेट चालू कर आग बुझाने का काम शुरू किया गया। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक खलिहान में रखे गए 15 एकड़ धान का बोझा राख हो गया। घटना के बाद पीड़ित किसानों द्वारा सहायता राशि की गुहार लगाई गई है। ग्रामीणों ने बताया कि जगनारायण ¨सह का 10 बीघा, सुरेश ¨सह का 5 बीघा, ओमप्रकाश ¨सह का 7 बीघा और ब्रजेश ¨सह का 3 बीघा का धान जल गया है। घटना की सूचना पर पहुंचे अंचलाधिकारी अवधेश प्रसाद ने स्थिति का जायजा लेते हुए कहा कि  किसानों के मुआवजे के लिए अनुमंडलाधिकारी को 24 घंटे के अंदर  रिपोर्ट सौंप दिया जाएगा। जबकि, आग बुझने के लगभग तीन घण्टे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.