जिले को मिले सात नए ग्रामीण विकास पदाधिकारी
बक्सर। जिले को सात नए ग्रामीण विकास पदाधिकारी मिले हैं। ग्रामीण विकास विभाग ने पूरे प्रदेश में 358 प
बक्सर। जिले को सात नए ग्रामीण विकास पदाधिकारी मिले हैं। ग्रामीण विकास विभाग ने पूरे प्रदेश में 358 प्रखंड विकास पदाधिकारियों को इधर से उधर किया है। इसमें जिले के साथ प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी शामिल हैं। इसको लेकर जारी अधिसूचना में कहा गया है कि इन्हें प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर प्रतिनियुक्ति के आधार पर पदस्थापित किया जाता है।इसके तहत जिले में इटाढ़ी, राजपुर, चक्की, चौंगाईं, चौसा, सिमरी एवं ब्रह्मपुर के बीडीओ बदले गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवानपुर कैमूर के बीडीओ ऋतु रंजन कुमार को इटाढ़ी का बीडीओ बनाया गया है। इसी तरह कैमूर के मोहनियां के प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण ¨सह को राजपुर, किशनगंज के डेढ़ागाछ में तैनात सुरेन्द्र तांती को चक्की का प्रखंड विकास पदाधिकारी की जिम्मेवारी दी गई है। इसी तरह सीतामढ़ी के रीमा के बीडीओ अशोक कुमार को चौसा, करगहर रोहतास के बीडीओ सैयद सरफराजुद्दीन को चौंगाई, गोविन्दपुर नवादा के दीपक कुमार कौशिक को सिमरी तथा पदस्थापन की प्रतीक्षा में बैठे सत्येन्द्र परासर को ब्रह्मपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी की जवाबदेही दी गई है। इन अधिकारियों को अपने-अपने नए पदस्थापित स्थल पर तुरंत योगदान करने के लिए कहा गया है। साथ ही जिलाधिकारियों से इस अधिसूचना के कार्यान्वयन में निर्वाचन आयोग की सहमति जरूरी होने पर अनापत्ति प्राप्त करने के उपरांत ही अधिसूचना को कार्यान्वित करने के लिए कहा गया है। प्रतीक्षारत ग्रामीण विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अधिसूचित स्थान पर योगदान करना सुनिश्चित करेंगे।