बक्सर में उन्मादी भीड़ ने दिखाया क्रूर चेहरा, चोर की पीट-पीटकर कर दी हत्या, दूसरा गंभीर Buxar News
बिहार में उन्मादी हिंसा का एक और मामला सामने आया है। रविवारको बक्सर में दो चोरों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। जिसमें एक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है।
By Akshay PandeyEdited By: Published: Sun, 08 Sep 2019 11:42 AM (IST)Updated: Sun, 08 Sep 2019 10:29 PM (IST)
बक्सर जेएनएन। बिहार की उन्मादी भीड़ ने कानून को ताक पर रखते हुए एक बार फिर 'इंसाफ' किया है। बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह चोरी करते दो लोगों को पकड़ लिया गया। इसके बाद गांव की उन्मादी भीड़ ने दोनों चोरों को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में एक आरोपित की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा जीवन और मौत के बीच अस्पताल में जूझ रहा है। सूचना पर ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र की पुलिस जांच के लिए पहुंच गई है। मृतक की पहचान ज्योति खरवार के रूप में हुई है। जबकि घायल श्री खरवार है। दोनों महथिन माइ गांव के पास फैक्ट्री कॉलोनी के निवासी हैं।
ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के डेरा गांव में यमुना यादव रहते हैं। रविवार की सुबह करीब पांच बजे उनके घर में चार की संख्या में चोर घुस गए। अभी वे घर के कमरे में बनी आलमारी का दरवाजा खोल ही रहे थे कि आवाज होने से परिजनों की नींद टूट गई। कमरे के बाहर निकलने पर दो चोरों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। जबकि दो फरार हो गए। इसके बाद शोरकर गांव के अन्य लोगों को बुला दोनों चोरों की पिटाई की जाने लगी।
हाथ-पैर, लात, लाठी, डंडा जिसके हाथ में जो लगा उससे दोनों को पीटा गया। पीट-पीटकर जब ग्रामीण थक गए तबतक एक की मौत हो चुकी थी। जबकि दूसरा मरणासन्न हो चुका था। चोर की मौत पर मामला गंभीर देख ग्रामीणों ने ब्रह्मपुर थाने की पुलिस को सूचना दे दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि घायल का सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें