Move to Jagran APP

ट्रेन से ज्यादा पैदल एवं अन्य साधनों से जिले में आए हैं प्रवासी

बक्सर देश के विभिन्न हिस्सों में रोजी-रोटी की जुगाड़ में गए प्रवासियों को जब कोरोना की मार

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 04:30 PM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 04:30 PM (IST)
ट्रेन से ज्यादा पैदल एवं अन्य साधनों से जिले में आए हैं प्रवासी
ट्रेन से ज्यादा पैदल एवं अन्य साधनों से जिले में आए हैं प्रवासी

बक्सर : देश के विभिन्न हिस्सों में रोजी-रोटी की जुगाड़ में गए प्रवासियों को जब कोरोना की मार पड़ी और लॉक डाउन के कारण उनका कामकाज ठप पड़ गया तो उनके जिले में आने का सिलसिला शुरू हो गया। यह सिलसिला आज भी चल रहा है। सरकार अब श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से प्रवासियों को पहुंचा रही है। लेकिन हैरत की बात यह है कि जिले में अब तक ट्रेन से जितने प्रवासी नहीं आए हैं उससे कहीं ज्यादा प्रवासी यहां पैदल एवं अन्य माध्यमों से आए हैं।

loksabha election banner

प्रशासनिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले में ट्रेन से आने वाले प्रवासियों की संख्या 7 हजार 873 है तो पैदल एवं अन्य साधनों के माध्यम से जिला में आने वालों की संख्या 8 हजार 285 है। पैदल एवं अन्य साधनों के माध्यम से बक्सर से होकर अन्य जिलों में जाने वाले प्रवासियों की संख्या भी कम नहीं है। इनकी संख्या भी 10 हजार 534 है। इसके अलावा 131 छात्र भी अन्य राज्यों से जिले में आए हैं। जिनको सरकारी निर्देशानुसार होम क्वारंटाइन किया गया है। जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने बताया कि जिले में बनाए गए 52 पंचायत स्तरीय क्वारंटाइन सह आपदा राहत केन्द्र में 383 तथा 355 प्रखंड स्तरीय क्वारंटाइन सह आपदा राहत केन्द्र में 18 हजार 867 प्रवासी हैं। जिसमें 779 महिला तथा 831 बच्चे शामिल हैं।

राजपुर में आए हैं सबसे ज्यादा प्रवासी

अब तक विभिन्न प्रखंडों में भेजे गए कामगारों के आंकड़ों पर गौर करें तो यहां राजपुर में सबसे ज्यादा 2584 प्रवासी आए हैं। इसके अलावा इटाढ़ी में 2140, ब्रहमपुर में 2080, नावानगर में 2003, बक्सर में 1812, डुमरांव में 1697, सिमरी में 1679, चौसा में 768, चौंगाइ में 637, केसठ में 425 तथा चक्की में 313 प्रवासी आए हैं। इस तरह जिले से प्रखंडों में भेजे गए कुल कामगारों की संख्या 16 हजार 138 है।

अब तक विभिन्न प्रखंडों में भेजे गए कामगारों की संख्या

1. राजपुर - 2540

2. इटाढ़ी - 2140

3. ब्रहमपुर - 2080

4. नावानगर - 2003

5. बक्सर - 1812

6. डुमरांव - 1697

7. सिमरी - 1679

8. चौसा - 768

9. चौंगाई - 637

10. केसठ - 425

11. चक्की - 313

महत्वपूर्ण तथ्य

- अब तक होम क्वारंटाइन में भेजे गए प्रवासियों की संख्या - 7634

- अब तक होम क्वारंटाइन में भेजे गए छात्रों की संख्या - 131

- अब तक रेल के माध्यम से आने वाले प्रवासियों की संख्या - 7873

- पैदल एवं अन्य साधनों से आने वाले प्रवासियों की संख्या - 8285

- पैदल एवं अन्य साधनों से जिले से होकर अन्य जिलों में जाने वाले प्रवासियों की संख्या - 10534

- प्रखंड स्तरीय क्वारंटाइन सेंटरों में आवासित प्रवासियों की संख्या - 18867

- पंचायत स्तरीय क्वारंटाइन केन्द्रों में आवासित प्रवासियों की संख्या - 383


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.