Move to Jagran APP

रामरेखा घाट से ताड़कानाला तक बंद रहेगा मैरिन वॉक

नगर परिषद क्षेत्र के रामरेखा घाट से सती घाट तक संपर्क मैरिन वाक स्पाट का ताड़का नाला के पास का हिस्सा गत वर्ष आई बाढ़ की वजह से धंस गया है। स्थिति इतनी ही खतरनाक है कि वाक स्पॉट अब

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 06:07 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 06:07 PM (IST)
रामरेखा घाट से ताड़कानाला तक बंद रहेगा मैरिन वॉक
रामरेखा घाट से ताड़कानाला तक बंद रहेगा मैरिन वॉक

बक्सर। नगर परिषद क्षेत्र के रामरेखा घाट से सती घाट तक संपर्क मैरिन वाक स्पाट का ताड़का नाला के पास का हिस्सा गत वर्ष आई बाढ़ की वजह से धंस गया है। स्थिति इतनी ही खतरनाक है कि वाक स्पॉट अब पैदल चलने लायक भी नहीं रहा है। वह कभी भी गिर सकता है। इससे आम जनों के जान माल का खतरा बना हुआ है। इसको देखते हुए गत वर्ष ही मैरिन ड्राइव के टूटे हुए भाग के दोनों तरफ रामरेखा घाट से ताड़कानाला के बीच दीवार खड़ी कर इस भाग से गुजरने पर रोक लगा दी गई है। बावजूद इसके छठ पर्व पर गंगा किनारे आने वाले लोगों के द्वारा दीवार फांदकर इस रास्ते का उपयोग किया जा रहा है। इससे कभी भी कोई बड़ी घटना की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता।

loksabha election banner

हालांकि इस रास्ते से आने-जाने पर प्रशासन ने प्रतिबंध लगा दिया है। जिसकी वजह से उक्त क्षेत्र के लोगों को रामरेखा घाट से जहाज घाट तक आने-जाने वाले व्रतियों को काफी घुमावदार रास्ते से घाट तक पहुंचना पड़ सकता है। हालांकि, नाला के पास लोगों ने अपनी सुविधा के लिए बगल से रास्ता बना लिया है। बावजूद इसके छठ पूजा के लिए घाट बनाने वालों का बंद दीवार को फांदकर आने जाने का लगातार सिलसिला बना हुआ है। इस संबंध में नप कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार ¨सह ने बताया कि रामरेखा घाट से जहाज घाट के आस-पास के रास्ते को पहले ही ब्लॉक कर दिया गया है। इस रास्ते से आने जाने की किसी को भी इजाजत नहीं होगी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से किसी अनहोनी की संभावना को देखते हुए रोक लगाई गई है। बावजूद इसके यदि लोग इस रास्ते से गुजर रहे हैं तो इस पर रोक लगाई जाएगी। इसके अलावा क्षेत्र में कई तरह की सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। जिसके लिए जिला प्रशासन के लोग दिन-रात एक कर लगे हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.