दुष्कर्म का मुख्य आरोपित फरार, दूसरा गिरफ्तार
बक्सर : स्थानीय थाना क्षेत्र एक गांव में रविवार की दोपहर बधार से मवेशी के चारा लेकर अपने घर लौट रही एक किशोरी से घात लगाए युवक ने सरसो के खेत में दुष्कर्म किया था।
बक्सर : स्थानीय थाना क्षेत्र एक गांव में रविवार की दोपहर बधार से मवेशी के चारा लेकर अपने घर लौट रही एक किशोरी से घात लगाए युवक ने सरसो के खेत में दुष्कर्म किया था। इस घटना में किशोरी जख्मी हो गई थी। किशोरी का इलाज जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल बक्सर में चल रहा था। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद किशोरी ने मुख्य आरोपित गांव के प्रदीप राय के साथ-साथ गो¨बदा राय को भी घटना शामिल होने की बात बताई थी। जिसके बाद महिला थाना तथा कृष्णाब्रह्म पुलिस ने गो¨बदा की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया। जिसमें गो¨बदा फंस गया और मंगलवार को संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए नावानगर से गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया। दुष्कर्म की घटना को लेकर किशोरी के फर्द बयान महिला थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के बाद से मुख्य आरोपित पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा है। इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष सुशीला ¨सह से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि घटना के मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा।