Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Buxar Election Result: राजपुर में परिवहन मंत्री कांग्रेस प्रत्‍याशी से हारे, जानें-ब्रह्मपुर, डुमरांव और बक्‍सर में कौन जीता

    By Nitin AroraEdited By:
    Updated: Tue, 10 Nov 2020 10:09 PM (IST)

    बिहार चुनाव के तीन चरणों में डाले गए वोटों की गिनती मंगलवार 8 बजे से चालू हुई। बक्सर में परिवहन मंत्री संतोष निराला कांग्रेस के प्रत्याशी से हार गए ह ...और पढ़ें

    Hero Image
    बक्सर, ब्रह्मपुर, डुमरांव और राजपुर विधानसभा चुनाव 2020 परिणाम। फोटो- प्रतीकात्मक

    बक्सर, जेएनएन। बिहार में तीन चरणों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों मंगलवार रात तक जारी हो  गए थे। दैनिक जागरण पर बिहार के प्रत्येक मतगणना स्थल से सीधे और सबसे तेज नतीजे जारी किए गए। बक्सर, ब्रह्मपुर, डुमरांव और राजपुर विधानसभा सीटों पर नतीजे आ गए हैं। राजपुर में परिवहन मंत्री संतोष निराला पराजित हुए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Buxar Chunav 2020 Results Live Updates:

    -बक्सर में कांग्रेस प्रत्‍याशी संजय तिवारी जीत चुके हैं। उन्‍होंने भाजपा के परशुराम चतुर्वेदी को करीब 37 फीसद वोट शेयर पाकर हराया। 

    -पांचवे राउंड में बक्सर भाजपा के परशुराम चतुर्वेदी को 10286 जबकि संजय तिवारी को 7691। इस तरह 2595 मत से भाजपा आगे चल रही है।

    -बक्सर में चैंबर ऑफ कॉमर्स की चुनाव के रुझान पर टिकी निगाह

    -बक्सर दूसरा राउंड- भाजपा को अब तक 4252 वोट, कांग्रेस को अब तक 2522 वोट मिले। 

    -बक्सर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के विधायक संजय कुमार तिवारी ने 2015 में भाजपा के प्रदीप दूबे को 10 हजार से अधिक वोटों से हराया था। इस बार फिर कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी संजय कुमार तिवारी को चुना है।

    Brahampur Chunav 2020 Results Live Updates:

    -ब्रह्मपुर में राजद के शम्भू यादव ने लोजपा की हुलास पांडे को 51141 वोटों से हराया।

    -ब्रह्मपुर सातवा चरण- राजद - 18420, लोजपा - 9886, जयराज चौधरी - 3925

    -बक्सर - ब्रह्मपुर में पांचवें राउंड की मतगणना के बाद राजद प्रत्याशी शंभू नाथ यादव हजार मतों की बढ़त के साथ पहले स्थान पर पहले स्थान पर लोजपा के हुलास पांडे दूसरे और एनडीए के जयराज चौधरी तीसरे स्थान पर

    -बक्सर - ब्रह्मपुर से शम्भू नाथ यादव राजद आगे।

    -ब्रह्मपुर विधानसभा सीट का इलाका बक्सर जिले की पूर्वी सीमा से जुड़ा है। 2015 में यहां आरजेडी के शंभूनाथ सिंह यादव विधायक बने। यहां कुल मतदाता- 3,33,331 है।

    Dumraon Chunav 2020 Results Updates:

    -डुमरांव में लेफ्ट के अजीत कुमार सिंह ने जदयू प्रत्‍याशी अंजुम आरा को 24405 वोटों से हराया।

    -डुमरांव चौथा राउंड- माले -8260, जदयू -6131, निर्दलीय शिवांग विजय - 1719, परशुराम चतुर्वेदी - 8747, संजय तिवारी - 5723, निर्मल सिंह - 949

    -डुमरांव (बक्सर) में 10044 मतों की गिनती में सीपीआई माले के अजीत सिंह जदयू के अंजुम आरा से 198 वोट से आगे चल रहे हैं। 

    -बक्सर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है डुमरांव विधानसभा सीट। वर्ष 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में डुमरांव सीट पर जनता दल युनाइटेड के ददन यादव जीत कर विधायक बने हैं।

    Rajpur Chunav 2020 Results Updates:

    -राजपुर में कांग्रेस के विश्वनाथ राम ने जदयूू के संतोष निराला को 21 हजार से अध‍िक वोटों से हराया। 

    -राजपुर(बक्सर) मैं दूसरे राउंड की मतगणना के बाद परिवहन मंत्री संतोष निराला कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ राम से 13 सौ मतों से पीछे।

    -राजपुर(बक्सर) विश्वनाथ राम (कांग्रेस) आगे चल रहे हैं।

    -राजपुर विधानसभा सीट बिहार की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है। यहां 2015 के विधानसभा चुनावों में जनता दल (यूनाइटेड) ने जीत दर्ज की थी। राजपुर विधानसभा सीट बिहार के बक्सर जिले में आती है। 2015 में जनता दल (यूनाइटेड) से संतोष कुमार निराला ने भारतीय जनता पार्टी के बिस्वनाथ राम को 32788 वोटों के मार्जिन से हराया था।

    बिहार चुनाव 2020 मतगणना : यहां देखें सभी सीटों के सबसे तेज नतीजे और किसकी होगी अगली सरकार