कंप्यूटर से लैस होगा कृष्णाब्रह्म थाना
डिजिटल इंडिया की धमक अब थानों में भी दिखने लगी है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 25 May 2017 03:04 AM (IST)Updated: Thu, 25 May 2017 03:04 AM (IST)
बक्सर। डिजिटल इंडिया की धमक अब थानों में भी दिखने लगी है। इसके तहत स्थानीय थाना को भी अब कंप्युटर से लैस किया जा रहा है। अब यहां की सारी व्यवस्थाएं ऑनलाइन हो जाएंगी। सबसे बड़ी बात कि इससे विभाग को भी काम करने में सहूलियत होगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इसके लिए विभाग द्वारा थाना को कंप्यूटर उपलब्ध करा दिया गया है। इस बाबत थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि सिस्टम को सेट किया जा रहा है। आने वाले कुछ दिनों में इसे चालू भी कर दिया जाएगा। बताया जाता है कि थाने में कंप्यूटर लग जाने से वहां प्राथमिकी दर्ज कराने से लेकर सनहा तक काम कंप्यूटर पर दर्ज रहेगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि अब तक जो काम मैनुअल होते थे वे अब कंप्यूटर से होंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें