भारत गौरव से आज अवगत होंगे बच्चे
बक्सर। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम, जो संस्कृति की संरक्षण व संवद्ध
बक्सर। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम, जो संस्कृति की संरक्षण व संवर्द्धन के लिए संपूर्ण देश में आयोजित होगा, का क्रियान्वयन जिले के सरस्वती विद्या मंदिर अहिरौली में शनिवार को किया जाएगा। इसकी जानकारी संयोजक भोला केशरी ने दी।
उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत पूरे दिन विज्ञान विषय पर बच्चों को दिशानिर्देश के साथ भारत के गौरव को बताया जाएगा। यही नहीं विज्ञान में भारत देश की प्रगति का दर्शन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान विद्यालयों में इसका संवर्द्धन कैसे होगा इस कला का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। उन्होंने नागिरकों का भी आह्वान किया कि वे इस कार्यक्रम में शरीक होकर ज्ञान की गंगा का दर्शन करें व इस ज्ञान को समाज में पहुंचाएं।