जदयू कार्यकर्ताओं ने थामा राजद का हाथ
जदयू के आधा दर्जन कार्यकर्ताओं ने राजद का हाथ थाम लिया।
बक्सर। जदयू के आधा दर्जन कार्यकर्ताओं ने राजद का हाथ थाम लिया। प्रखंड स्थित पार्टी कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन कर जदयू छोड़ राजद की सदस्यता ग्रहण की। ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के भिखारी चौधरी, विजय चौधरी, गोवर्धन पासवान, अखिलेश चौहान, गबरू राम, मनभरन राम ने ब्रह्मपुर विधायक शम्भूनाथ यादव के समक्ष जदयू छोड़कर राजद की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को राजद में ही सम्मान मिलता है।
वहीं, इस्तीफा देने की जानकारी मीडिया कर्मियों को दी। वहीं, राजद कार्यकर्ताओं ने अपने दल में सदस्यों का स्वागत करते हुए बधाई दी। इस मौके पर राजद विधायक शम्भूनाथ ने सभी कार्यकर्ताओं को माला पहनाने के बाद पगड़ी बांधकर स्वागत किया। विधायक ने कहा कि राजद सभी धर्म, जाति, सम्प्रदाय एवं वर्ग की पार्टी हैं। इसमें सभी कार्यकर्ताओं को समुचित भागीदारी दी जाती हैं। इस मौके पर सिमरी अध्यक्ष अमीरीलाल यादव, हरेंद्र यादव, उपेंद्र यादव, उमाशंकर यादव, मुन्ना साह मुखिया मझवारी, टुनटुन यादव, रामबदन यादव, दरोगा पासवान, जयराम पासवान, हृदया चौधरी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।