पहले में लहर, पांचवें तक आयेगी सुनामी : अश्विनी
बक्सर। पहले चरण के चुनाव में भाजपा की लहर दिख रही थी। दूसरे चरण तक यह आंधी के रूप मे
बक्सर। पहले चरण के चुनाव में भाजपा की लहर दिख रही थी। दूसरे चरण तक यह आंधी के रूप में चली और पांचवां चरण आते-आते सुनामी का रूप धारण कर लेगी। स्थानीय सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने यह बातें कही। गुरुवार को अम्बेसडर होटल में वह संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे।
महागठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उसकी हालत खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली हो गयी है। महागठबंधन के लोग हताश हो गये हैँ। इसलिए वे अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें तो डर है पांचवें चरण के बाद महागठबंधन के नेता फांसी लगाकर आत्महत्या न कर लें। श्री चौबे ने कहा कि पहले चरण के जिन 49 सीटों पर मतदान हुआ। उसमें 34 पर विपक्ष ने भी एनडीए की बढ़त को स्वीकार कर लिया है। शेष 15 सीटों पर भी हम संघर्ष में आगे हैं। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण के 32 सीटों में कई उग्रवाद प्रभावित इलाके हैं। उन पर आयोग को विशेष नजर रखने की जरूरत है। सांसद ने कहा कि बक्सर के चारों सीटों पर तैयारी चल रही है। मौके पर प्रत्याशी प्रदीप दूबे व पूर्व उप प्रमुख संजय तिवारी मौजूद थे।