घाटों पर पसरी गंदगी, नप उदासीन
बक्सर। चैती छठ पूजा का पहला अर्घ मंगलवार को है। इसकी तैयारी नगर सहित जिले के सभी प्रखंडो
बक्सर। चैती छठ पूजा का पहला अर्घ मंगलवार को है। इसकी तैयारी नगर सहित जिले के सभी प्रखंडों में काफी जोर-सोर से चल रही है। लेकिन, जिला मुख्यालय स्थित शहर के प्रमुख रामरेखा घाट व सती घाट की स्थिति बदहाल बनी हुई है। घाटों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इससे व्रतियों को भारी फजीहतों का सामना करना पड़ सकता है।
चैती छठ पूजा लगभग पच्चीस प्रतिशत लोग करते है। ऐसे में घाट पर पूर्व से स्थान चयन करने की जरुरत नहीं होती है। ऐसे में व्रती पूजा के दिन ही घाट पर अर्घ देने पहुंचते है। ऐसे में सफाई पूर्व से नहीं हो पाती है। इधर नप भी घाटों की सफाई हेतु किसी तरह की कार्रवाई नहीं किया है। इस वजह से व्रतियों को घाट पर पहुंचने के बाद खुद सफाई कर अर्घ देना पड़ सकता है। इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस संबंध में नप कार्य पालक पदाधिकारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि, घाट की सफाई करायी जाएगी। लेकिन, घाट पर पसरी गंदगी उनके दावे की पोल खोलती नजर आ रही है। चैती छठ पूजा में पूजा समितियां भी अपनी भूमिका नग्नय के बराबर रखे हैं। हालांकि, बदहाल स्थिति महज घाट की ही नहीं घाट तक पहुंचने वाले रास्ते की भी है। रास्ते में नाले का पानी बह रहा है। वहीं, रास्ता कूड़ा कचरा से भरा पड़ा है। ऐसे में सूर्य उपासना का महापर्व व्रतियों को समस्याओं के घेरे में रह कर करना पड़ सकता है।