Move to Jagran APP

लोक सांस्कृतिक गड़हा महोत्सव कार्यक्रम आज और कल

गंगा के उस पार भरौली में आयोजित होने वाले गड़हा महोत्सव कार्यक्रम का जिलेवासियों को भी बेसब्री से इंतजार रहता है। कार्यक्रम अखिल भारतीय भोजपुरी विकास सेवा संस्थान द्वारा आयोजित कराई जाती है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 06:23 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 06:23 PM (IST)
लोक सांस्कृतिक गड़हा महोत्सव कार्यक्रम आज और कल
लोक सांस्कृतिक गड़हा महोत्सव कार्यक्रम आज और कल

बक्सर । गंगा के उस पार भरौली में आयोजित होने वाले गड़हा महोत्सव कार्यक्रम का जिलेवासियों को भी बेसब्री से इंतजार रहता है। कार्यक्रम अखिल भारतीय भोजपुरी विकास सेवा संस्थान द्वारा आयोजित कराई जाती है। जो शनिवार एवं रविवार को आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के पहले दिन किसान मेला व संगीत प्रतियोगिता कराई जाएगी। वहीं, इसके अगले दिन भोजपुरी के नामी-गिरामी दिग्गज कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इसकी जानकारी देते हुए संस्था के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार राय एवं संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रमणि राय ने संयुक्त रूप से बताया कि दोनों दिन कार्यक्रम सुबह 10 बजे से प्रारंभ कर दिया जाएगा। पहले दिन किसान मेला एवं 20-20 प्रतिभगियों के बीच संगीत प्रतियोगिता कराई जाएगी। वहीं, शाम को लोक गायकों द्वारा रात्रि दस बजे तक गायन का कार्यक्रम होगा। इसके अगले दिन रविवार को 21 गरीब बेटियों की शादी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री राणा रणधीर ¨सह, महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि देवी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश कुमार ¨सह तथा मोर्चा के प्रदेश मंत्री ¨वध्याचल पाठक संयुक्त रूप से करेंगे। इस दौरान संस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गायक गोपाल राय ने बताया कि रविवार को पूर्वाह्न 10 बजे से शुरू होने वाले संास्कृतिक कार्यक्रम में अभिनेता रवि किशन, कुणाल ¨सह, अभिनेत्री अक्षरा ¨सह, राकेश मिश्रा, आलोक कुमार, विष्णु ओझा, मनोहर ¨सह, मोहन राठौर, गोलू राजा, केके पंडीत, प्रियंका पायल, स्नेह उपाध्याय, निशा दुबे, अभिनेत्री किरण ¨सह, संगीतज्ञ घुंघरू जी, धनंजय मिश्रा आदि शिरकत कर रहे हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.