Move to Jagran APP

एक सेंमी की रफ्तार से घटने लगा गंगा का जलस्तर

बक्सर। लम्बे समय तक उथल पुथल मचाने के बाद अब लगता है कि गंगा का क्रोध शांत हो चला है। इस संबंध में अब तक मिली जानकारी के अनुसार इलाहाबाद से लेकर बक्सर तक सभी स्थानों पर गंगा के जलस्तर में तेजी से कमी आने लगा है। हालांकि शनिवार की सुबह तक जलस्तर के स्थिर रहने से बक्सर में लगातार उहापोह की स्थिति बनी हुई थी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Oct 2019 06:45 PM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2019 06:45 PM (IST)
एक सेंमी की रफ्तार से घटने लगा गंगा का जलस्तर
एक सेंमी की रफ्तार से घटने लगा गंगा का जलस्तर

बक्सर। लम्बे समय तक उथल पुथल मचाने के बाद अब लगता है कि गंगा का क्रोध शांत हो चला है। इस संबंध में अब तक मिली जानकारी के अनुसार इलाहाबाद से लेकर बक्सर तक सभी स्थानों पर गंगा के जलस्तर में तेजी से कमी आने लगा है। हालांकि शनिवार की सुबह तक जलस्तर के स्थिर रहने से बक्सर में लगातार उहापोह की स्थिति बनी हुई थी।

loksabha election banner

इस संबंध में केंद्रीय जल आयोग बक्सर के कनीय अभियंता कन्हैया प्रसाद ने बताया कि अब लगता है जल्द ही लोगों को गंगा के कोप से राहत मिलने वाली है। यहां भी एक सेंमी प्रति घंटा की रफ्तार से जलस्तर में कमी आनी शुरू हो गई है। शनिवार सुबह आठ बजे तक बक्सर में जलस्तर लगातार दो दिनों से 59.66 मीटर पर ही स्थिर चल रहा था। जलस्तर में कमी आने का क्रम गुरुवार देर रात के बाद से ही थमने लग गया था। जबकि सुबह चार बजे अचानक जलस्तर 59.66 पर स्थिर हो गया। इस बीच इलाहाबाद तथा वाराणसी से मिली सूचना के अनुसार गुरुवार को दोनों स्थानों पर जलस्तर बढ़ने लगा था। जिसको देखते हुए अनुमान किया गया कि यहां भी जलस्तर में वृद्धि होगी। पर, अब शनिवार की सुबह दस बजे से एक सेंमी प्रति घंटा की रफ्तार से जलस्तर में कमी आनी शुरू हो गई है। अपराह्न तीन बजे बक्सर में जलस्तर 59.62 मीटर दर्ज किया गया है। उधर इलाहाबाद से लेकर वाराणसी तक सभी स्थानों पर जलस्तर तेजी से घटने की सूचना है। जिसको देखते हुए लगता है कि जल्द ही यहां भी राहत मिलती नजर आने लगेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.