गंगा के जलस्तर में लगातार कमी जारी
बक्सर। गंगा के जलस्तर में अब लगातार गिरावट जारी है। अब तक अपने अधिकतम बिदु 60.90 से लगभग सवा तीन मीटर नीचे जलस्तर चला गया है। जिससे इलाके में अब राहत मिलनी शुरू हो गई है।
बक्सर। गंगा के जलस्तर में अब लगातार गिरावट जारी है। अब तक अपने अधिकतम बिदु 60.90 से लगभग सवा तीन मीटर नीचे जलस्तर चला गया है। जिससे इलाके में अब राहत मिलनी शुरू हो गई है।
इसकी जानकारी देते केंद्रीय जला अयोग के कनीय अभियंता कन्हैया प्रसाद ने बताया कि गंगा के जलस्तर में अब बगैर किसी बाधा के गिरावट हो रही है। इस वर्ष बक्सर में अधिकतम 60.90 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया था। जिससे घटकर अब 57.70 मीटर पर लेवल आ चुका है। इस प्रकार लगभग सवा तीन मीटर की अब तक गिरावट दर्ज की जा चुकी है। हालांकि, रफ्तार में अभी भी लगातार एक से दो सेंमी के बीच परिवर्तन दर्ज किया जा रहा है। बावजूद इसके ज्यादातर रफ्तार दो सेंमी प्रति घंटा की ही बनी हुई है।