महर्षि च्यवन आश्रम पर 4 को होगी गंगा महाआरती
जिले के चौसा स्थित महर्षि च्यवन आश्रम स्थित महादेवा घाट पर आगामी 4 नवम्बर रविवार की शाम 5 बजे महाआरती की जाएगी। उक्त अवसर गंगा स्वच्छता सम्मेलन का आयोजन किया गया है।
बक्सर । जिले के चौसा स्थित महर्षि च्यवन आश्रम स्थित महादेवा घाट पर आगामी 4 नवम्बर रविवार की शाम 5 बजे महाआरती की जाएगी। उक्त अवसर गंगा स्वच्छता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी की उमा भारती भाग लेंगी। इसको लेकर प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा हुआ है।
बुधवार को डीएम राघवेन्द्र प्रसाद एवं अनुमण्डल पदाधिकारी द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया। साथ ही, इसकी तैयारी की मॉनीट¨रग भी की जा रही है। बताया जाता है कि इस बार महाआरती ग्रामीण क्षेत्र से प्रारम्भ की जा रही है। गुरुवार को अनुमण्डल पदाधिकारी केके उपाध्याय एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सतीश कुमार के अलावा प्रखण्ड, अंचल तथा थाना प्रभारी महादेवा घाट पहुंचकर जायजा लिए। वहीं, मंच, गंगाआरती तथा सम्मेलन स्थल कहा कैसे बनाया जाएगा। उसका मुआयना करने उपरांत सम्बंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। साथ ही, विधि व्यवस्था पर चर्चा की गई। गौरतलब हो कि, महर्षि च्यवनाश्रम घाट कच्चा है। हालांकि, इस स्थल पर ऐसा कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया जाएगी। जबकि, प्रसिद्धि की बात करें तो हर धार्मिक अवसर, पर्व, त्योहार, गंगा स्नान तथा छठ पूजा पर विशेष भीड़ होती है। जहां चयवनाश्रम से चौसा का नामकरण हुआ। वहीं, उत्तरवाहिनी गंगा के चलते इस गंगातट की महत्व अधिक है।