जालसाजी कर जमीन निबंधन का आरोप
कोर्ट में दायर परिवाद के आलोक में नगर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें जालसाजी कर बख्शीश में मिली जमीन का निबंधन कराने के आरोप लगाया गया है। इस मामले में चार नामजद
बक्सर। कोर्ट में दायर परिवाद के आलोक में नगर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें जालसाजी कर बख्शीश में मिली जमीन का निबंधन कराने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में चार नामजद लोगों के विरूद्ध जालसाजी का आरोप लगाया गया है। इसकी जानकारी देते थानाध्यक्ष दयानंद ¨सह ने बताया कि औद्योगिक थानाक्षेत्र के सोनवर्षा निवासी विनोद मिश्रा की पत्नी गायत्री देवी द्वारा यह परिवाद कोर्ट में दायर किया गया है। जिसमें उन्हें बख्शीश में मिली 7.5 डिसमील जमीन को आरोपितों द्वारा जालसाजी कर अपने नाम से निबंधित कराने का आरोप लगाया गया है। मामले में कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।