खुले आसमान तले बाढ़ पीड़ित रहने को विवश
बक्सर। चक्की प्रखंड के जवही-महाजी डेरा में बाढ़ के बीच अपना घर द्वार तक खो चुके ग्रामीणों
बक्सर। चक्की प्रखंड के जवही-महाजी डेरा में बाढ़ के बीच अपना घर द्वार तक खो चुके ग्रामीणों के बीच अब तक राहत व अनुदान सामग्री उपलब्ध नहीं कराए जाने से स्थानीय प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है। बाढ़ में अब तक एक दर्जन ग्रामीणों के घर नष्ट हो चुके हैं।
जवहीं-महाजी डेरा के सामाजिक कार्यकर्ता विश्वामित्र ¨सह यादव, अजीत कुमार ¨सह, सुभाष ¨सह व लक्ष्मण ¨सह यादव ने स्थानीय प्रखंड व अंचलाधिकारी पर बाढ़ पीड़ित लोगों के बीच राहत व अनुदान सामग्री के वितरण में भेदभाव बरते जाने का आरोप लगाया है। महाजी डेरा के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बताया कि बाढ़ की तबाही के बीच गांव के हरिकिशुन यादव, राधा यादव, रामाधार यादव, विश्राम यादव, ललन यादव, सुरेश कानू, राधा यादव, मनभरू राम की पत्नी के घर के अलावा जय चौहान, रामगणेश यादव, सुखराज यादव, जयकिशुन यादव का मिट्टी व झोपडी़नुमा घर नष्ट हो चुका है। लेकिन, स्थानीय प्रशासन द्वारा अब तक घर से बेघर हुए ग्रामीणों की सुधि नहीं ली जा सकी है।