Move to Jagran APP

बक्सर में भाइयों के बीच पुराने विवाद को लेकर गोलीबारी, दो गोली लगने से एक की मौत

बक्रसर में रविवार को दो भाई आमने-सामने हो गए। गोलीबारी में अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 08:41 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 09:03 PM (IST)
बक्सर में भाइयों के बीच पुराने विवाद को लेकर गोलीबारी, दो गोली लगने से एक की मौत
बक्सर में भाइयों के बीच पुराने विवाद को लेकर गोलीबारी, दो गोली लगने से एक की मौत

बक्सर, जेएनएन। जिले के नया भोजपुर गांव में रविवार की शाम पुराने विवाद को लेकर दो भाई आमने-सामने हो गए। गोलीबारी में बूढ़ा यादव को दो गोली लग गई। उन्हें चिंताजनक स्थिति में पुलिस ने अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया है। स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने जख्मी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बक्सर रेफर कर दिया, यहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना रविवार की देर शाम 7:45 बजे की है। वारदात के वक्त बूढ़ा यादव उम्र 55 वर्ष पिता श्री कृष्ण यादव गांव के पूरब स्थित महादेवा मंदिर के पास पुलिया पर बैठे थे कि तभी दो हथियारबंद लोग मौके पर पहुंचे और बूढ़ा यादव को करीब से सिर में गोली मार दी। दो गोली लगने से बूढ़ा यादव घटनास्थल पर ही अचेत हो गए।

loksabha election banner

छह महीने पहले वारदात से जोड़ा जा रहा संबंध

बाद में स्थानीय लोगों ने घटना की तत्काल जानकारी पुलिस को दी। नया भोजपुर ओपी पुलिस ने जख्मी बूढ़ा यादव को इलाज के लिए तत्काल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। घटना कैसे हुई? इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि गोलीबारी की इस घटना का संबंधछह माह पूर्व हुई वारदात से है।

संपत्ति के बंटवारे को ले विवाद!

ज्ञात हो कि छह माह पूर्व बूढ़ा यादव के भाई मुन्ना यादव को भी ऐसे ही गोली लगी थी। काफी इलाज के बाद मुन्ना की जान बच गई। उसमें बूढ़ा यादव की ही गोलीबारी की इस घटना में संलिप्तता बताई गई थी। इसकी वजह संपत्ति का बंटवारा बताया गया था। माना जा रहा है कि गोलीबारी की यह घटना उसी की प्रतिक्रिया में हुई है। बताया जाता है कि बूढ़ा यादव के पिता श्री कृष्ण यादव दो शादी किए हैं। बूढ़ा यादव तथा मुन्ना यादव दोनों अलग-अलग माता के पुत्र हैं। इसी को लेकर दोनों के बीच में विवाद है। फिलहाल पुलिस इस घटना के बारे में कुछ भी कहने से परहेज कर रही है। इधर, बूढ़ा यादव की मौत से स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.