विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Buxar: जन्मदिन पार्टी में विवाद के कारण हुई अंधाधुंध गोलीबारी, देर रात फैली दहशत, आरोपी फरार

By Ashok Kumar SinghEdited By: Jagran News Network
Published: Thu, 17 Aug 2023 02:17 PM (IST)

बर्थडे पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद जमकर गोलियां चलीं। इस घटना के बाद ...और पढ़ें

फियरिंग की सांकेतिक तस्वीर। फोटो साभार- जागरण
फियरिंग की सांकेतिक तस्वीर। फोटो साभार- जागरण

HighLights

  1. पैसों को लेकर दो युवकों के बीच विवाद
  2. घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद

जागरण संवाददाता, बक्सर : नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत यमुना चौक के पास बुधवार की रात किराये के मकान में रहने वाली एक महिला के घर में जन्मदिन पार्टी के दौरान हुए विवाद में गोलीबारी हुई। इससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया।

रात करीब 10 बजे शहर के एकदम मध्य वाले हिस्से में स्थित बंगाली टोला में हुई इस घटना के आरोपित उत्तर प्रदेश (यूपी) के दो युवकों की पहचान पुलिस ने कर ली है।

मिली जानकारी के अनुसार बंगाली टोला निवासी विजय कुमार के मकान में किराये पर रहने वाली एक महिला के घर में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी।

इसमें शहर के लोगों के अलावा यूपी के उजियार निवासी कुछ युवक भी शामिल थे। कहा जा रहा है कि पार्टी में शराब के साथ जुआ का दौर भी चल रहा था। इसी बीच पैसों को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हो गया।

कुछ ही मिनट के अंदर मौके पर पहुंची पुलिस

मामले ने इतना तूल पकड़ा कि अचानक एक युवक गोलीबारी करते हुए पार्टी से निकल गया। इसी बीच किसी ने पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दे दी। कुछ ही मिनट के अंदर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।

घटना की पुष्टि करते थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि आसपास के सीसी कैमरों से मिले फुटेज के आधार पर घटना में शामिल उजियार निवासी दो युवकों की पहचान कर ली गई है। घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया है।

गोलीबारी के बाद भागे आरोपी

आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए यूपी पुलिस के सहयोग से छापेमारी शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि गोलीबारी के बाद बंगाली टोला गली से दो बाइक पर सवार छह युवकों को भागते देखा गया।