Move to Jagran APP

सरेशाम गोलीबारी में नामजद दो किशोरों पर प्राथमिकी दर्ज

शुक्रवार की देर शाम नगर के आइडीबीआइ बैंक के समीप हुई गोलीबारी मामले में शामिल सभी किशोर उम्र के लड़के थे। जिनके बीच चल रही बातचीत के दौरान अचानक लप्पड़ थप्पड़ तक से होते हुए मामला गोलीबारी पर जा पहुंचा। गोलीबारी की इस घटना में दो के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 05:36 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 05:36 PM (IST)
सरेशाम गोलीबारी में नामजद दो किशोरों पर प्राथमिकी दर्ज
सरेशाम गोलीबारी में नामजद दो किशोरों पर प्राथमिकी दर्ज

बक्सर । शुक्रवार की देर शाम नगर के आइडीबीआइ बैंक के समीप हुई गोलीबारी मामले में शामिल सभी किशोर उम्र के लड़के थे। जिनके बीच चल रही बातचीत के दौरान अचानक लप्पड़ थप्पड़ तक से होते हुए मामला गोलीबारी पर जा पहुंचा। गोलीबारी की इस घटना में दो के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

loksabha election banner

इसकी जानकारी देते थानाध्यक्ष दयानंद ¨सह ने बताया कि घटना शुक्रवार रात लगभग 8.45 की है। जब सात से आठ की संख्या में इंटर में पढ़नेवाले कुछ छात्र आइडीबीआइ बैंक के सामने आपस में बहसबाजी करने में लगे हुए थे। तभी अचानक मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। जिसके बाद एक पक्ष के दो लड़कों ने हथियार लाकर अचानक फाय¨रग शुरू कर दी। इस दौरान एक के बाद एक दो गोलियां चलने से बाजार में अफरा तफरी मच गई और धड़ाधड़ दुकानों के शटर गिरने लगे। कुछ ही मिनट के अंदर पूरे बाजार में सन्नाटा पसर गया। मामले की जानकारी मिलते ही नगर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच छानबीन शुरू कर दी। मारपीट में जख्मी सिविल लाइन निवासी आर्यन कुमार के बयान पर नगर थाना में पुस्तकालय रोड तथा नालबंद टोली निवासी दो किशोर उम्र के लड़कों पर मारपीट के बाद गोली चलाने का आरोप लगाया गया है। आर्यन के अनुसार बाइक चलाते समय दूसरे पक्ष की बाइक रगड़ खाने को ले बात इतनी बढ़ गई कि दूसरे पक्ष द्वारा गोली चला दी गई। घटना की पुष्टि करते थानाध्यक्ष दयानंद ¨सह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन के साथ आरोपितों की धरपकड़ के प्रयास में लगी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.