पिलर गाड़ने के विवाद में मारपीट, फाय¨रग
बक्सर। बगेन थाना क्षेत्र के कैथी गांव में पिलर गाड़ने के विवाद में दो पक्षो में मारपीट के बाद गोलीबार
By JagranEdited By: Published: Mon, 21 May 2018 12:03 AM (IST)Updated: Mon, 21 May 2018 12:03 AM (IST)
बक्सर। बगेन थाना क्षेत्र के कैथी गांव में पिलर गाड़ने के विवाद में दो पक्षो में मारपीट के बाद गोलीबारी की सूचना है। राजगृही यादव अपने जमीन में पिलर गाड़कर घेराबंदी कर रहे थे तो दूसरे पक्ष की शांति देवी पति शिवजी यादव रोकने के लिए गई। जिस पर उस पक्ष के लोगों ने महिला को धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। इस दौरान दहशत फैलाने के लिए शिवजी यादव के पक्ष द्वारा हवाई फाय¨रग की गई। इस मामले में दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे को आरोपी बनाते हुए दो दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद प्रथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष दिनेश ¨सह ने बताया कि फाय¨रग की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें