सघन वाहन जांच में 35 पर जुर्माना
मुख्य सचिव परिवहन विभाग के आदेश पर मंगलवार को दोपहिया वाहनों का सघन जांच अभियान चलाया गया। परिवहन के साथ यातायात विभाग के संयुक्त अभियान में 35 वाहनों को जब्त कर जुर्माना की कार्रवाई
बक्सर : मुख्य सचिव परिवहन विभाग के आदेश पर मंगलवार को दोपहिया वाहनों का सघन जांच अभियान चलाया गया। परिवहन के साथ यातायात विभाग के संयुक्त अभियान में 35 वाहनों को जब्त कर जुर्माना की कार्रवाई की गई। इसकी जानकारी देते यातायात निरीक्षक अंगद ¨सह ने बताया कि सचिव परिवहन विभाग के आदेशानुसार मंगलवार को दोपहिया वाहनों की सघन जांच का अभियान चलाया गया। प्रभारी जिला परिवहन पदाधिकारी मो. जियाउल्ला के नेतृत्व में संचालित अभियान के तहत यातायात निरीक्षक अंगद ¨सह एवं लगभग एक दर्जन पुलिस बल के जवानों के सहयोग से हेलमेट को ले दोपहिया वाहनों की सघन जांच की गई। थाना चौक पर इस दौरान वाहन चालकों के बीच अफरातफरी मची रही। वाहनों की जांच चलते देख अनेक वाहन चालक दूर से ही रास्ता बदलकर निकलते देखे गए। बावजूद इसके मौके पर कुल 35 दोपहिया वाहनों को जब्त कर जुर्माना की कार्रवाई की गई। साथ ही पकड़े गए सभी वाहन चालकों को भविष्य में बगैर हेलमेट नहीं चलने की चेतावनी दी गई।