समस्याओं को लेकर किसानों ने दिया धरना
किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी से जुड़े किसानों ने मंगलवार को जिले सभी प्रखंड मुख्यालय पर धरना का आयोजन किया। इसी कड़ी में सदर प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष करुणानिधि दुबे ने की।
बक्सर । किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी से जुड़े किसानों ने मंगलवार को जिले सभी प्रखंड मुख्यालय पर धरना का आयोजन किया। इसी कड़ी में सदर प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष करुणानिधि दुबे ने की। जबकि, संचालन श्रीमन राय ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन ने जिले के सभी प्रखंड पर धरना को संबोधित करने के बाद सदर प्रखंड पर संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी आगे बढ़कर किसानों के हित में आवाज बुलंद करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के आदेश पर यह धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। किसानों के हर मुद्दे पर मोदी सरकार विफल रही है। किसानों के खेतों तक नहर का पानी नहीं पहुंच सका। जिसके चलते खेतों में लगी धान की फसल नष्ट हो गई। धरना कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजऋषि राय, संजय कुमार पांडेय, पप्पू दुबे, राहुल आनंद, राघवेंद्र मिश्रा, रामप्रसन्न द्विवेदी, मोहन कुमार दुबे, सुभाष चौहान के अलावा सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।
डुमरांव में कांग्रेसियों ने किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा संवाद सहयोगी, डुमरांव (बक्सर) : किसानों की फसल एफसीआइ द्वारा सरकारी दर पर खरीद कर उसकी राशि सीधे खाता में जमा करने, किसानों को पैक्स के माध्यम से सीधे तौर पर ग्रामीण बैंक,सहकारी बैंक या वाणिज्यिक बैंक से सरल प्रकियाधीन कृषि ऋण की उपलब्धता सुनिश्चित करने, सूद की दर में परिवर्तन करने आदि मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
सभा की अध्यक्षता जयराम ¨सह यादव ने की। वहीं, संचालन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दशरथ प्रसाद विद्यार्थी ने की। सभा को राधेश्याम ¨सह, अजय कुमार ओझा, दीनानाथ ¨सह, तारकेश्वर शुक्ला, श्रीराम चौबे, मदन चौबे, बीरबल ¨सह, रामदेव चौबे, रामबदन ¨सह, डॉ.सत्येन्द्र कुमार ओझा एवं शत्रुघ्न ¨सह आदि नें संबोधित किया।
कांग्रेस ने की बैजनाथन कमीशन की रिपोर्ट लागू करने की मांग राजपुर (बक्सर) : देश में बढ़ती महंगाई और किसानों द्वारा लगातार की जा रही आत्महत्या को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया गया। सभा की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विरेन्द्र राम ने की। धरना पर बैठे कार्यकर्ता मदन उपाध्याय, मिथिलेश कुमार, संजय ¨सह, अखिलेश्वर पांडेय, मुनी चौबे, वंशनारायण पांडेय ने केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केन्द्र की सरकार किसानों के लिए कुछ नहीं कर रही है। इस मौके पर बैजनाथन कमीशन लागू करने सहित कई मांगों का ज्ञापन बीडीओ को सौंपा गया। इस मौके पर मुस्तफा अंसारी, मुन्ना ¨सह, रवि ¨सह, अरविन्द पाठक, अवधेश राम, राजेश कुमार, सुबोध ¨सह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।