बड़का ढकाइच को मात दे सिमरी ने जीती ट्रॉफी
प्रखंड क्षेत्र के बड़का ढकाईच उच्च विद्यालय खेल मैदान में शुक्रवार को दृष्टि क्षमता विकास।
बक्सर। प्रखंड क्षेत्र के बड़का ढकाईच उच्च विद्यालय खेल मैदान में शुक्रवार को दृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल स्वामी सहजानंद सरस्वती विचार मंच बड़का ढकाइच के तत्वावधान में कबड्डी का फाइनल मुकाबला सिमरी बनाम बड़का ढकाइच के बीच खेला गया। मुकाबले में बड़का ढकाइच की टीम ने निर्धारित समय अवधि में 24 प्वाइंट बनाया। वहीं, सिमरी की टीम ने 28 प्वाइंट बनाया और 24-28 के अंतर पर जीत दर्ज कराते हुए सिमरी ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। इसके पहले मैच का उद्घाटन बिहार महिला आयोग की अध्यक्षा दिलमणि देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष राणा प्रताप ¨सह, विनोद कुमार राय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मैच में रेफरी की भूमिका मुकेश गिरी तथा विकास जी ने निभाई। वहीं, सहयोगी के रूप में विन्धयाचल द्विवेदी एवं आलोक राय रहे। पुरस्कार वितरण भाजपा पंचायती राज मंच के प्रदेश संयोजक ओमप्रकाश भुवन तथा सिमरी पैक्स अध्यक्ष सुनील राय ने संयुक्त रूप से किया। मैच के दौरान उपस्थित लोगों में कन्हैया दुबे, मनीष पांडेय, रमेश पांडेय सहित भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।