स्थापना दिवस पर कांग्रेसियों ने लिया संकल्प
बक्सर। शहर के पुस्तकालय रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वा
बक्सर। शहर के पुस्तकालय रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में समारोह आयोजित कर इंडियन नेशनल कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान कांग्रेस के सांगठनिक झंडे का झंडोत्तोलन कर सलामी दी गई तथा पार्टी की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए इसे मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किए गए। समारोह की अध्यक्षता व झंडोत्तोलन जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन ने किया।
श्री हर्षवर्धन ने कहा कि राष्ट्र की आजादी से लेकर इसकी एकता व अखंडता बनाए रखने में पार्टी का लंबा इतिहास है। पार्टी नेतृत्व ने आधुनिक भारत के निर्माण में जो अहम योगदान दिया उसके बदौलत देश का दुनिया भर में परचम लहरा रहा है। इस मौके पर गरीब बच्चों को मिठाईयां खिलाकर उनके मुंह मीठा किए गए। इस मौके पर पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध पांडेय, अनिल कुमार त्रिवेदी, राम प्रवेश तिवारी, कामेश्वर पांडेय, त्रिलोकी नाथ मिश्र, हारुन खां, राजर्षि राय, विनय ¨सह, रमाकांत चौबे, विजय नारायण मिश्र, साधना पांडेय, बजरंगी मिश्र, संजय पांडेय, दमरी राय, बुच्चा उपाध्याय, करुनानिधि दुबे, जमाल अली, निशांत कुमार, प्रतिभा चौबे, चंदा देवी, राम प्रसन्न द्विवेदी, जवाहर लाल दुबे, झून्ना शुक्ल, मंटू तिवारी, ललन दुबे, लक्ष्मण शर्मा, सुरेश जायसवाल, संजय दुबे, गोरख यादव, ¨जदा जवाहर लाल, द्विवेदी दिनेश, कन्हैया सेठ व असगर अली घालू आदि मौजूद थे।
मोर्चा-संगठनों ने भी मनाया स्थापना दिवस : शहर के चीनी मिल स्थित कैंप कार्यालय में सोमवार को कांग्रेस, युवक कांग्रेस व एनएसयूआई आदि मोर्चा संगठनों के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया। जिसमें पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया गया तथा मिठाईयां बांटकर खुशियां मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष ललन मिश्र व संचालन इंटक के जिला सचिव राकेश तिवारी ने किया।
मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व संगठन सचिव टीएन चौबे ने कांग्रेस के स्थापना के इतिहास का चर्चा करते हुए कहा कि देश का भविष्य इसी पार्टी के हाथों सुरक्षित है। ऐसे में इसकी मजबूती देश की मजबूती होगी। मौके पर रामजन्म ¨सह यादव, प्रो पीके मिश्र, गिरिजेश्वर प्रसाद यादव, रमेश तिवारी, राहुल चौबे, प्रेम रंजन चौधरी, कैलाश चौधर, जावेद अली, शमशाद, नसीम अली, लक्ष्मण उपाध्याय व भोलू पासवान समेत अन्य उपस्थित थे।