दंगल प्रतियोगिता में महिला पहलवानों का रहा दबदबा
स्थानीय थाना क्षेत्र के चपटही गांव में शनिवार को श्रीगोवर्धन पूजा महोत्सव के बैनर तले महिला एवं पुरुष पहलवानों का विराट दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला द्वारा फीता काटकर किया गया।
बक्सर । स्थानीय थाना क्षेत्र के चपटही गांव में शनिवार को श्रीगोवर्धन पूजा महोत्सव के बैनर तले महिला एवं पुरुष पहलवानों का विराट दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान मंत्री श्रीनिराला ने कहा कि गोवर्धन पूजा सच्चाई का प्रतीक है। कुश्ती प्राचीन काल से ही हमारे देश का लोकप्रिय खेल रहा है। लेकिन, समय के साथ कुश्ती को नई पहचान दिलाने के लिए हम सभी को आगे आने की जरूरत है। इस दौरान लखनऊ, बनारस, मऊ, चितौरा, लालगंज, चौसा से आए दर्जनों पहलवानों ने अपने दांव-पेंच का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिसमें महिला पहलवानों का दबदबा रहा। पहलवानों की कला देख दर्शक हतप्रभ रह गए। दर्शक तालियों के साथ पहलवानों का उत्साहवर्धन करते रहे। पहली कुश्ती बक्सर एवं लखनऊ के महिला पहलवानों के बीच हुआ। जिसमें एक-दूसरे को मात देने के बाद कुश्ती बड़ी ही रोचक रही और मुकाबला बराबरी पर छूटा। कुश्ती दंगल में डुमरांव विधायक ददन पहलवान, प्रमुख प्रतिनिधि चंद्रशेखर ¨सह, हरपुर मुखिया राजेन्द्र ¨सह, श्रीनिवास ¨सह, मुखिया मनोज साह, सुभाष शर्मा, रामाशीष ¨सह, मंटू बाबा, जिला पार्षद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि अर¨वद ¨सह, हरिनारायण ¨सह, संतोष सिपाही, धर्मराज ¨सह, विद्यासागर ¨सह, सुभाषचन्द्र ¨सह, दीपनारायण प्रसाद, सुरेन्द्र प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। वहीं, रेफरी की भूमिका रामनरायण ¨सह उर्फ मुठठी पहलवान ने निभाई। दंगल प्रतियोगिता शुरु होने से पूर्व परिवहन मंत्री श्रीनिराला द्वारा चपटही गांव में निर्मित सामुदायिक भवन का उदघाटन किया गया। आयोजक मंडल में उपप्रमुख प्रतिनिधि बलिराम ¨सह, रामचन्द्र ¨सह सहित गोवर्धन पूजा समिति के सभी सदस्य शामिल थे। दंगल प्रतियोगिता देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।