Move to Jagran APP

शिक्षक दंपती के घर भीषण डकैती, लाखों का माल लूटा

बुधवार की देर रात मुफ्फसिल थानाक्षेत्र के छोटका नुआंव गांव में एक शिक्षक दंपती के घर में डकैतों ने लाखों रुपयों का सामान लूट लिया है। पांच से छह की संख्या में रहे डकैतों ने लूट के पहले घरवालों की बुरी तरह से पिटाई की है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 28 Feb 2019 06:13 PM (IST)Updated: Thu, 28 Feb 2019 06:13 PM (IST)
शिक्षक दंपती के घर भीषण डकैती, लाखों का माल लूटा
शिक्षक दंपती के घर भीषण डकैती, लाखों का माल लूटा

बक्सर । बुधवार की देर रात मुफ्फसिल थानाक्षेत्र के छोटका नुआंव गांव में एक शिक्षक दंपती के घर में डकैतों ने लाखों रुपयों का सामान लूट लिया है। पांच से छह की संख्या में रहे डकैतों ने लूट के पहले घरवालों की बुरी तरह से पिटाई की है। घटना में गंभीर रूप से जख्मी परिवार के सभी छह लोगों को स्थानीय नागरिकों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है।

loksabha election banner

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार की देर रात लगभग दो बजे की है। जब पेशे से शिक्षक दंपत्ति चंदन कुमार राम और उनकी पत्नी निर्मम देवी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपने घर में सोए हुए थे। तभी छत के रास्ते घर में प्रवेश कर पांच से छह की संख्या में रहे लाठी डंडों से लैस अपराधियों ने घर में प्रवेश करते ही सभी लोगों को बुरी तरह से धुनाई करनी शुरू कर दी। डकैतों की पिटाई से परिवार वालों के गिर जाने के बाद डकैतों ने घर में रखे कीमती सामानों पर हाथ साफ करना शुरू कर दिया। आराम से लाखों रुपयों के गहने और अन्य कीमती सामान लेकर चलते बने। डकैतों के चले जाने के बाद घरवालों का शोरगुल सुनकर आस पास से लोग दौड़े। जहां पूरे परिवार को खून से लथपथ देख सभी हतप्रभ रह गए। इस दौरान पुलिस को घटना की जानकारी देने के साथ ही स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को अनारकली अस्पताल में भर्ती कराया। जहां फिलहाल सभी की चिकित्सा जारी है। घायलों में 35 वर्षीय चंदन कुमार राम तथा उनकी पत्नी 33 वर्षीय निर्मल देवी के अलावा परिवार के अन्य सदस्यों में 45 वर्षीय शम्भुनाथ राम, 22 वर्षीय शुभम कुमार, 35 वर्षीय सुनील कुमार राम और 17 वर्षीय नितेश कुमार के नाम शामिल हैं। वहीं, घायलों में से दो की गंभीर हालत को देखते हुए आइसीयू में भर्ती किया गया है। घटना की पुष्टि करते मुफिस्सल थानाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि अब तक की जांच के अनुसार स्थानीय लोगों द्वारा वारदात को अंजाम दिए जाने की संभावना लग रही है। इसमें जमीन संबंधी विवाद के अलावा अन्य प्रकार के विवाद कारण हो सकते हैं। बहरहाल, फिलहाल इसकी जांच चल रही है। घटना में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.