बच्चे के गले से लॉकेट उड़ाने वाले उचक्के को जेल
गुरुवार को नगर के रामरेखाघाट मार्ग पर बच्चे की लॉकेट छीनकर भाग रहे उचक्के को प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया गया। भाग रहे उचक्का को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
बक्सर । गुरुवार को नगर के रामरेखाघाट मार्ग पर बच्चे की लॉकेट छीनकर भाग रहे उचक्के को प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया गया। भाग रहे उचक्का को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
इसकी जानकारी देते थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि घटना गुरुवार दोपहर की है। जब चौसा अखौरीपुर गोला निवासी कृष्ण कुमार की पत्नी मीरा देवी अपने चार वर्षीय बच्चे आर्यन के साथ रामरेखाघाट स्थित बाजार में होली की खरीदारी कर रही थी। तभी एक उचक्का जैसा दिखने वाला लड़का उनके बच्चे की बगल में आकर खड़ा हो गया और अचानक बच्चे के गले में मौजूद सोने की लॉकेट निकालकर भाग चला। बच्चे द्वारा मां को इसकी जानकारी देते ही मां ने शोर मचाना शुरू किया। जिसे सुनते ही स्थानीय लोगों ने दौड़कर उचक्के को लॉकेट के साथ पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। उचक्के की पहचान नगर के बारी टोला निवासी गोविद प्रसाद के पुत्र विक्रम कुमार के रूप में की गई। जिसे पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया।