भुलाया नहीं जा सकता स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान : मंत्री
स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का ही प्रतिफल है कि आज हम आजादी की सांस ले रहे हैं। इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार और उत्तराधिकारियों का सम्मान पूरे राष्ट्र का सम्मान है। उपरोक्त बातें रविवार को किला मैदान में आयोजित स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समुदाय द्वारा आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने उपस्थित समुदाय को बताई।
बक्सर । स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का ही प्रतिफल है कि आज हम आजादी की सांस ले रहे हैं। इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार और उत्तराधिकारियों का सम्मान पूरे राष्ट्र का सम्मान है। उपरोक्त बातें रविवार को किला मैदान में आयोजित स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समुदाय द्वारा आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने उपस्थित समुदाय को बताई। स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों ने अपनी समस्याओं को सामने रखते हुए सरकार से इसपर विचार की अपील की। मौके पर मौजूद जरूरतमंद स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों को उन्होंने अपने हाथों से कंबल आदि देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. कुमार इंद्रदेव ने की। कार्यक्रम उपस्थित सेनानी परिवारों में मुख्य रूप से रामाधार तिवारी, सामर्थी देवी, रामेश्वर प्रसाद ¨सह, डा. रामानुज पांडेय, बशीर अंसारी, संतोष कुमार गुप्ता, शिवबचन ¨सह, विनोद कुमार मौजूद थे।