लोहरदगा की जीत से कांग्रेसी गदगद
बक्सर। झारखंड में भाजपा की सरकार बनने के बाद पहली बार हुए लोहरदगा सीट के लिए उपचुनाव
By Edited By: Published: Thu, 17 Dec 2015 07:14 PM (IST)Updated: Thu, 17 Dec 2015 07:14 PM (IST)
बक्सर। झारखंड में भाजपा की सरकार बनने के बाद पहली बार हुए लोहरदगा सीट के लिए उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर यहां पार्टी ने जमकर जश्न मनाया। लोहरदगा से पार्टी के सुखदेव भगत के जीतने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष तथागत हर्षबर्द्धन ने कहा कि यह देश के मिजाज को बताता है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के अवसान के दिन शुरू हो गये हैं। इसी वजह से एक के बाद एक चुनाव में भाजपा की करारी शिकस्त हो रही है। पार्टी के जिला प्रवक्ता बजरंगी मिश्रा ने कहा कि बिहार के बाद झारखंड में मिली जीत से यह साबित हुआ कि लोगों का विश्वास कांग्रेस में तेजी से लौट रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें