शिकायतकर्ता भी फंस गए गबन के आरोप में
बक्सर। गहौना पंचायत में भ्रष्टाचार तथा अनियमितता का आरोप लगानेवाले ग्रामीण विनय कुमार दुबे भी फंस गए। उन्होंने पंचायत की मनरेगा योजना में 30 लाख रुपया गबन करने का आरोप लगाते हुए जिले के वरीय अधिकारियों से लिखित शिकायत की थी। इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा तीन अधिकारियों की टीम गठित कर पूरे मामले की जांच कराई गई।

इस जांच में लाखों रुपया गबन करने का मामला उजागर होने के बाद मनरेगा के अधिकारियों तथा पंचायत के मुखिया से शोकॉज कर स्पष्टीकरण की मांग की गई और गबन का रुपया वसूल करने का आदेश भी दिया गया। इसी मामले में स्पष्टीकरण का जवाब देते हुए तत्कालीन कार्यक्रम पदाधिकारी तथा मुखिया ने शिकायतकर्ता विनय कुमार दुबे पर कई तरह की अनियमितता और मनमानी करने का आरोप लगाया। इस मामले की भी जांच-पड़ताल की गई जिलाधिकारी ने अपने आदेश में कहा है कि शिकायतकर्ता विनय कुमार दुबे योजना स्थल पर उपस्थित रहते थे तथा योजनाओं की निगरानी कर मास्टर रोल पर हस्ताक्षर भी करते थे। उनके मास्टर रोल के प्रत्येक पृष्ठों का सत्यापन करने के कारण ही गलत राशि का भुगतान हुआ है। इसी आरोप में उन्हें दोषी मानते हुए गबन की राशि जमा करने का आदेश दिया गया था। लेकिन, रुपया जमा नहीं करने के बाद उनके विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।