Move to Jagran APP

टेक्सटाइल कालोनी में जलजमाव से नर्क की जिदगी झेल रहे नागरिक

बक्सर नगर के टेक्सटाइल कालोनी में विभिन्न जगहों पर बरसात का पानी सड़क पर आ जाने से कालो

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Aug 2021 05:27 PM (IST)Updated: Tue, 03 Aug 2021 05:27 PM (IST)
टेक्सटाइल कालोनी में जलजमाव से नर्क की जिदगी झेल रहे नागरिक
टेक्सटाइल कालोनी में जलजमाव से नर्क की जिदगी झेल रहे नागरिक

बक्सर : नगर के टेक्सटाइल कालोनी में विभिन्न जगहों पर बरसात का पानी सड़क पर आ जाने से कालोनी के लोगों की जिदगी नारकीय हो गई है। बच्चे बुजुर्ग तथा महिलाओं का घर से निकलना बंद हो गया है। सड़कों पर जलजमाव के चलते कालोनी के सैकड़ों लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं। जलजमाव के चलते जरूरी समानों की सप्लाई पर भी बुरा असर पड़ रहा है। नगर परिषद की उदासीनता से लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

loksabha election banner

जलजमाव से एक तरफ विषैले जीव जंतुओं का खतरा बढ़ा है तो दूसरी तरफ जलजमाव के चलते संक्रमित बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। कालोनी में एक दर्जन से अधिक जगहों पर सड़क पर जलजमाव है। कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति इस कदर खराब है कि वहां से पानी लांघकर भी निकलना संभव नहीं रह गया है। पूर्वी रेलवे क्रासिग से महाराज के बड़ा बाग को जाने वाली सड़क पर जलजमाव है। इस चलते इस सड़क पर पैदल चलना भी मुनासिब नहीं रह गया है। इस सड़क से जुड़कर कालोनी में जाने वाली तीन लिक सड़कों पर भी जलजमाव है। जिससे कालोनी के लोगों को घर से बाहर निकलने में दिक्कत हो रही है। प्रोफेसर कालोनी से होकर कड़वी के रास्ते बड़ा बाग को जाने वाली सड़क पर काली मंदिर के पास भीषण जलजमाव है।

जरूरी सामानों की सप्लाई हुई प्रभावित

जलजमाव वाले क्षेत्र में जरूर समांतर सप्लाई पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। दूध सब्जी और किराना के समान जैसे जरूरी चीज लोगों को नहीं मिल पा रहा है। जिन घरों में कोई पुरुष सदस्य नहीं है उनकी परेशानी और अधिक है। सुबह उठते ही लोग पूरे दिन के जरूरी सामानों को लाने की जुगत में भीड़ जाते हैं। कालोनी के लोगों का कहना है कि जलजमाव के चलते विषैले जीव जंतुओं का खतरा बढ़ा है। वही मच्छरों के प्रभाव में भी वृद्धि हो रहा है। स्थानीय नगर परिषद की उदासीनता से लोगों में गहरा आक्रोश है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.