Move to Jagran APP

छठ महापर्व करीब, सती घाट की स्थिति दयनीय

कार्तिक छठ के पहले अ‌र्घ्य में महज बारह दिन शेष रह गए हैं। जबकि, दस दिनों बाद ही नहाय-खाय से ही आस्था के महापर्व का अनुष्ठान शुरू हो जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 31 Oct 2018 05:39 PM (IST)Updated: Wed, 31 Oct 2018 05:39 PM (IST)
छठ महापर्व करीब, सती घाट की स्थिति दयनीय
छठ महापर्व करीब, सती घाट की स्थिति दयनीय

बक्सर । कार्तिक छठ के पहले अ‌र्घ्य में महज बारह दिन शेष रह गए हैं। जबकि, दस दिनों बाद ही नहाय-खाय से ही आस्था के महापर्व का अनुष्ठान शुरू हो जाएगा। नहाय खाय से ही श्रद्धालु गंगा स्नान को घाटों पर उमड़ने लगते हैं। इसके बाद भी गंगा घाटों की सफाई अथवा अन्य व्यस्थाओं को दुरुस्त करने का प्रयास नगर परिषद द्वारा अबतक शुरू नहीं किया गया है। घाटों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सती घाट पर तो स्थिति और भी खराब है। यहाँ नमामि गंगे योजना के तहत चल रहा कार्य अपूर्ण है, जो दुर्घटनाओं को आमंत्रित करता न•ार आ रहा है। सती घाट कई मायने में काफी अहम है। इस घाट पर नगर सहित जिले भर से श्रद्धालु अ‌र्घ्य देने पहुंचते है। लेकिन इस बार उन्हें गंदगी समेत कई वजहों से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। एक तरफ जहां घाट पर गंदगी पसरी नजर आ रही है वहीं नमामि गंगे परियोजना के तहत बन रहे गंगा घाटों का अपूर्ण ढांचा दुर्घटनाओं को आमंत्रित करता नजर आ रहा है। इस संदर्भ में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार से बात करने पर उन्होंने बताया कि गंगा घाटों की सफाई तथा छठ पर्व के अन्य इंतजामों को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी के साथ बैठक होगी। जिसके बाद उनके निर्देशानुसार घाटों की सफाई तथा अन्य इंतजामों को दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नमामि गंगे के अधिकारियों को छठ से पूर्व कार्य समाप्त कर लेने का निर्देश दिया गया है। यदि वह ऐसा नहीं कर पाते हैं तो निर्माणाधीन जगह की बैरिके¨डग कर सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.