उस्ताद की जयंती पर आज सजेगी महफिल
शहनाई के शहंशाह भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्ला खां की याद में पहली बार उनके पैतृक नगर डुमरांव में भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय के सौजन्य से सुरों की महफील सजेगी।
बक्सर। शहनाई के शहंशाह भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्ला खां की याद में पहली बार उनके पैतृक नगर डुमरांव में भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय के सौजन्य से सुरों की महफील सजेगी। इसमें देश के नामचीन कलाकार शिरकत करेंगे और अपनी कला का जादू बिखेरेंगे।
संगीत नाटक अकादमी के नई उप-सचिव सह कार्यक्रम के संयोजक जंयत चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में प्रसिद्ध शहनाई वादक पद्यश्री से सम्?मानित कृष्णा राम चौधरी व पद्यश्री छन्नू लाल मिश्रा, नागास्?वरम में तमिलनाडु के प्रसिद्ध कलाकार टी.शिव¨लगम, कर्नाटक से बांसुरी में सिक्किम माला चंद्रशेखर, सुंदरी वादक विमन्ना जाधव, शोमा घोष व कोलकाता से संदीप चटोपध्याय भाग लेंगे। सांस्कृतिक मंत्रालय अंर्तगत स्वायतशासी संस्था संगीत नाटक अकादमी की सचिव रीता स्वामी चौधरी ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर उस्ताद के पैतृक नगर में उनके जयंती के मौके पर सांस्कृतिक समारोह आयोजित करने की जानकारी दी है। कार्यक्रम की तैयारी में जिला, अनुमंडल प्रशासन के अलावा कृषि महाविद्यालय परिवार जुटा हुआ है। महाविद्यालय प्रांगण स्थित ऑडिटोरियम की साफ-सफाई व महाविद्यालय को संजाने-संवारने का काम तेजी पर है। पहली बार डुमरांव में सरकारी स्तर पर उस्ताद के प्रति संगीत श्रद्धा समर्पित करने की तैयारी को लेकर नागरिकों के बीच उत्साह के साथ हर्ष व्याप्त है। नागरिकों ने भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देर ही सही सरकार ने उस्ताद को उनके पैतृक नगर में याद करने की दिशा में कदम तो उठाया।