विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

26 करोड़ का 950 मीटर लंबा ROB तैयार; बक्सर में खत्म होगी घंटों की जाम समस्या

Published: Wed, 29 Apr 2026 10:34 AM (IST)

बक्सर-बरुणा रेल ओवर ब्रिज (ROB-70B) मई के पहले सप्ताह से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा, जिससे लंबे समय ...और पढ़ें

बनकर तैयार हुआ ओवरब्रिज

बनकर तैयार हुआ ओवरब्रिज

HighLights

  1. बक्सर-बरुणा ROB मई के पहले सप्ताह से खुलेगा।

  2. 950 मीटर लंबा पुल, 26.40 करोड़ रुपये की लागत।

  3. जाम से मिलेगी राहत, यात्रा होगी तेज और सुरक्षित।

जागरण संवाददाता, बक्सर। जिले के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा तैयार किया गया बक्सर-बरुणा रेल ओवर ब्रिज (ROB-70B) मई के पहले सप्ताह से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।


वर्तमान में इसे मुख्य सड़कों से जोड़ने का अंतिम काम तेजी से किया जा रहा है। उम्मीद है कि 1 या 2 मई से ROB पूरी तरह चालू हो जाएगा।

बिना लोड टेस्टिंग के होगा संचालन

अधिकांश बड़े पुलों पर सुरक्षा जांच के लिए लोड टेस्टिंग की जाती है, लेकिन इस ROB के लिए इसकी जरूरत नहीं बताई गई है।

इंजीनियरों का कहना है कि निर्माण पूरी तरह गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हुआ है, इसलिए इसे सीधे यातायात के लिए खोला जा सकता है।

प्रोजेक्ट की खास बातें

  • कुल लंबाई: 950 मीटर
  • एप्रोच रोड: 310 मीटर
  • लागत: 26.40 करोड़ रुपये
  • फाउंडेशन व सब-स्ट्रक्चर: 100% पूरा
  • सुपर-स्ट्रक्चर: 100% तैयार

पहले क्या थी समस्या?

बक्सर और बरुणा के बीच रेलवे क्रॉसिंग (LC-70B) पर फाटक बंद होने से अक्सर घंटों जाम लगता था।
इससे एम्बुलेंस, स्कूल बसों और व्यापारिक वाहनों को भारी परेशानी उठानी पड़ती थी। 

अब क्या बदलेगा?

ROB के चालू होते ही:

  • ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
  • यात्रा होगी तेज और सुरक्षित
  • व्यापारिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा
  • आपातकालीन सेवाओं को मिलेगी सुगमता 

लोगों में खुशी का माहौल

परियोजना के शुरू होने की खबर से स्थानीय लोगों और व्यापारिक संगठनों में उत्साह है। प्रशासन का लक्ष्य है कि मई की शुरुआत के साथ ही इस रूट पर यातायात को पूरी तरह सुचारु कर दिया जाए।